रानीगंज में चलती कार में लगी आग, टायर ब्लास्ट से मचा हड़कंप




रानीगंज-रानीगंज के पंजाबी मोड़ इलाके में 60 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक मारुति ब्रेज़ा कार में अचानक सायरन बजने और आग लगने की घटना से अफरा-तफरी मच गई.यह हादसा पंजाबी मोड़ स्थित रॉयल केयर अस्पताल के सामने हुआ.



प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही गाड़ी में आग लगने का अंदेशा हुआ, कार में सवार तीनों लोग तुरंत बाहर निकलकर सड़क किनारे चले गए. इसी दौरान गाड़ी के इंजन में भीषण आग पकड़ ली और एक टायर ब्लास्ट हो गया.




घटना की सूचना मिलते ही रानीगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल विभाग को सूचना दी फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की. हालांकि, तब तक पूरी कार जलकर खाक हो चुकी थी.



सूत्रों के मुताबिक, कार में सवार संदीप जौहर अपने दो दोस्तों के साथ जामुड़िया इंडस्ट्रियल एरिया के एक प्राइवेट फैक्ट्री से रानीगंज की और लौट रहे थे, उसी दौरान अचानक कार में सायरन बजने लगा. उन्होंने तुरंत गाड़ी रोककर बाहर निकलते ही आग भड़क उठी.


फिलहाल, कार को राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे हटाकर सड़क यातायात बहाल करने की गई . मौके पर दमकल की गाड़ी और भारी पुलिस बल ने स्थिति को नियंत्रित किया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता