बांकुड़ा में एटीएम लूट की कोशिश नाकाम: तीन अपराधी पकड़ाए, एक फरार; भीड़ ने की जमकर पिटाई



बांकुड़ा-दुर्गापुर राज्य सड़क पर स्थित माकुर ग्राम बाजार में दिनदहाड़े एक एटीएम लूट की कोशिश को स्थानीय लोगों ने नाकाम कर दिया। झारखंड नंबर की एक गाड़ी जैसे ही बाजार इलाके में आकर रुकी, उसमें से चार युवक उतरे और पास ही स्थित एक सरकारी बैंक के एटीएम की ओर बढ़े।



सीसीटीवी कैमरा मोड़ा, फिर शटर कर दिया बंद

चश्मदीदों के अनुसार, चारों युवक एटीएम में घुसने से पहले दरवाजे पर लगे सीसीटीवी कैमरे को दूसरी दिशा में घुमा देते हैं, जिससे उनकी गतिविधियाँ रिकॉर्ड न हो सकें। इसके बाद वे शटर को बंद कर एटीएम के अंदर तोड़फोड़ शुरू कर देते हैं। उन्होंने अंदर मौजूद सभी कैमरों पर ब्लैक टेप चिपका दिया और मशीन को तोड़ने की कोशिश करने लगे।



स्थानीय लोगों की सतर्कता से बच गई बड़ी घटना

लंबे समय तक शटर बंद रहने और अंदर से आ रही संदिग्ध आवाजों से स्थानीय लोगों को शक हुआ। जब उन्होंने भीतर झांककर देखा, तो पूरे घटनाक्रम का खुलासा हुआ। तुरंत ही भीड़ ने एटीएम में घुसकर तीन अपराधियों को पकड़ लिया, जबकि एक मौके से फरार होने में सफल रहा।


जमकर हुई पिटाई, फिर पुलिस के हवाले

गुस्साई भीड़ ने मौके पर ही तीनों पकड़े गए अपराधियों की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद उन्हें पकड़कर बांकुड़ा सदर थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने घटनास्थल से अपराधियों की गाड़ी को भी जब्त कर लिया है।


मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज, जांच जारी

पुलिस द्वारा घायल अपराधियों को बांकुड़ा सम्मेलनी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल बैंक के अधिकारियों को भी घटनास्थल पर बुलाया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।


बैंक सुरक्षा पर उठे सवाल

यह घटना जहां एक ओर स्थानीय लोगों की सतर्कता का उदाहरण पेश करती है, वहीं दूसरी ओर यह भी सवाल उठाती है कि एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था कितनी कमजोर है, कि दिनदहाड़े अपराधी बिना किसी डर के इस तरह की वारदात को अंजाम देने की कोशिश कर रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 रानीगंज बचाओ मंच ने कसी कमर: कानूनी टीम होगी मजबूत, 28 नवंबर को विशाल स्ट्रीट कॉर्नर की घोषणा