विश्व हिंदू परिषद के नए कार्यालय का रानीगंज में उद्घाटन




रानीगंज-रानीगंज के एनएसबी रोड में आज विश्व हिंदू परिषद के एक नए कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया. इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे. =


कार्यालय के उद्घाटन समारोह में विश्व हिंदू परिषद के मध्य बंग प्रांत के समरसता प्रमुख महेंद्र पांडे, सत्संग प्रमुख प्रताप आदित्य मंडल, जिला अध्यक्ष मनीष शर्मा, सचिव श्रीकांत प्रसाद, सह-सचिव तेज प्रताप सिंह और हरीश मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष सुमन महतो, जिला के सत्संग प्रमुख अमरजीत रविदास, दुर्गापुर के सचिव मयूर शर्मा, जामुड़िया के अध्यक्ष पोलटू घोषाल, सचिव महेश सिंह, तथा रानीगंज प्रखंड के अध्यक्ष रामजी साव और सचिव विश्वजीत गोराई समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.


उद्घाटन के बाद, विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष मनीष शर्मा ने बताया कि यह सिर्फ एक कार्यालय नहीं, बल्कि रानीगंज के सभी सनातन धर्म प्रेमियों का केंद्र होगा. उन्होंने कहा कि इस कार्यालय से हिंदू धर्म की रक्षा और उसके प्रचार-प्रसार के लिए आवश्यक सभी कार्य किए जाएंगे.


शर्मा ने आगे कहा कि कार्यालय का उद्घाटन विजय पथ मंत्रोच्चार और पूजा-पाठ के साथ हुआ, जिसके बाद दीप प्रज्वलित कर इसकी शुरुआत की गई. उन्होंने यह भी दोहराया कि विश्व हिंदू परिषद ने हमेशा धर्म की रक्षा के लिए संघर्ष किया है और यह नया कार्यालय भी उसी उद्देश्य को आगे बढ़ाएगा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?