रानीगंज पुलिस द्वारा ज्ञान भारती स्कूल में ट्रैफिक जागरूकता पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन



रानीगंज - पुलिस दिवस के मौके पर रानीगंज पुलिस ने एक अनूठी पहल करते हुए ज्ञान भारती स्कूल में एक सीट एंड ड्रॉ प्रतियोगिता का आयोजन किया. रानीगंज के ट्रैफिक प्रभारी अनंत राय के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में 100 छात्राओं ने हिस्सा लिया.इसका मुख्य उद्देश्य छात्रो को को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करना था.


इस प्रतियोगिता में छात्राओं को ट्रैफिक सिग्नल और सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर चित्र बनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया.यह माना जाता है कि कला के माध्यम से दिए गए संदेश बच्चों के मन पर गहरा प्रभाव डालते हैं.


इस अवसर पर आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के एसीपी ट्रैफिक प्रदीप कुमार मंडल, रानीगंज के ट्रैफिक प्रभारी अनंत राय, ज्ञान भारती स्कूल के प्रिंसिपल अमित साव, और स्कूल के शिक्षक भी उपस्थित थे.


एसीपी प्रदीप कुमार मंडल ने बताया कि यह चित्रकला प्रतियोगिता बच्चों को ट्रैफिक नियमों के महत्व को समझाने का एक प्रयास है. उन्होंने कहा, "ये बच्चे ही भविष्य में देश के जिम्मेदार नागरिक बनेंगे.इसलिए, अभी से ही उनके भीतर ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता पैदा करना आवश्यक है."

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल