विश्व मानवीय दिवस पर एस.के.एस स्कूल के छात्रों ने की मरीजों को अपने जेबखर्च से प्रदान किये खाद्य सामग्री



रानीगंज-विश्व मानवीय दिवस के उपलक्ष्य में रानीगंज के एस.के.एस स्कूल के छात्रों ने एक सराहनीय पहल की. शुक्रवार को इस विशेष दिन को यादगार बनाने के लिए छात्रों ने अपनी जेबखर्च से जमा की गई राशि स्कूल फंड में दी और उस फंड से गरीब एवं जरूरतमंद मरीजों की सहायता की.


इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन की ओर से विभिन्न खाद्य सामग्री और मरीजों के उपयोगी सामान रानीगंज के पुराने एवं प्रसिद्ध मारवाड़ी रिलीफ सोसाइटी अस्पताल को सौंपे गए. यह कार्यक्रम एक छोटे से समारोह के तहत आयोजित किया गया.


जानकारी के अनुसार, हर साल 19 अगस्त को विश्व मानवीय दिवस उन मानवतावादी कर्मियों को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है, जिन्होंने दूसरों की मदद करने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी. यह दिन संकटग्रस्त परिस्थितियों में महिलाओं के योगदान को भी मान्यता देता है.


स्कूल प्रशासन ने छात्रों को मानवता का महत्व समझाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया . पहले भी इन छात्रों को अमृत कुंज आश्रम, रानीगंज में जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री वितरित करते देखा गया था.इस बार उन्होंने मारवाड़ी रिलीफ सोसाइटी अस्पताल में सामग्री और सहायता राशि देकर इस दिन को विशेष बनाया.


छात्रों का कहना है कि ऐसे कार्यों से वे खुद को गौरवान्वित महसूस करते हैं और आगे भी मानव सेवा के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे.

इस अवसर पर विद्यालय के प्रिंसिपल संदीप कुमार सिन्हा, मारवाड़ी रिलीफ सोसाइटी अस्पताल के महासचिव राजेन्द्र प्रसाद खैतान,कैलाश मोदी,रानीगंज चैम्बर ऑफ कॉमर्स के चैयरमेन अरुण भरतिया,बिकास खैतान ,रानीगंज गुरुद्वारा के सचिव बलजीत सिंह बग्गा मुख्य रूप से उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता