जलपाईगुड़ी में छात्रा की रहस्यमयी मौत, तीन युवकों पर शव से छेड़छाड़ और सबूत मिटाने का आरोप, भीड़ ने की पिटाई


जलपाईगुड़ी (पीबी टीवी ) जलपाईगुड़ी जिले के पातकाटा ग्राम पंचायत अंतर्गत रंगधामाली इलाके में एक छात्रा की रहस्यमयी आत्महत्या और उसके बाद की घटनाओं से इलाके में तनाव फैल गया। मृतका की पहचान जलपाईगुड़ी पॉलिटेक्निक कॉलेज की सेकंड सेमेस्टर की छात्रा, केया राय के रूप में हुई है।




बताया जा रहा है कि गुरुवार शाम को छात्रा ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से कुछ देर पहले किया ने व्हाट्सएप स्टेटस के माध्यम से अपनी मंशा जाहिर की थी। उसी स्टेटस को देखने के बाद, उसके ही कॉलेज के एक सहपाठी और उसके दो दोस्त तुरंत छात्रा के घर पहुंचे। उस समय घर पर कोई नहीं था। तीनों युवक घर में घुसकर फंदे से लटकी छात्रा के शव को नीचे उतारते हैं।


हालांकि, जब स्थानीय लोग और परिजन मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने तीनों युवकों को संदेह की नजर से देखा और आरोप लगाया कि वे सबूतों से छेड़छाड़ कर रहे हैं। गुस्साई भीड़ ने तीनों युवकों को पकड़कर बुरी तरह से पिटाई शुरू कर दी। घटना को लेकर तनाव फैल गया। सूचना मिलने पर कोतवाली थाने की पुलिस ने जाकर तीनों युवकों को बचाया और जलपाईगुड़ी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले आई। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि उसी सेमेस्टर का एक छात्र और उसके दो दोस्त स्टेटस देखकर उसे बचाने के लिए दौड़े बाद में पुलिस ने जाकर उन्हें बचाया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली