सावन के अंतिम सोमवार पर रानीगंज में भक्ति और सेवा का अद्भुत संगम

शिव भक्तों की सेवा में जुटीं सामाजिक व धार्मिक संस्थाएं, बर्फ के शिवलिंग, झांकियां, भजन संध्या और सेवा शिविर बने आकर्षण का केंद्र



रानीगंज- सावन मास के अंतिम सोमवार के पूर्व रविवार रात्रि को रानीगंज में भक्ति, श्रद्धा और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला.बीते सोमवार की भांति सावन के अंतिम सोमवार को मेंझिया स्तिथ दामोदर नदी से जल लेकर हजारों कांवड़ियों ने 11 किलोमीटर दूर यात्रा करते हुए जोड़ा महादेव मंदिर बाबा कामेश्वर एवं सिदधेश्वर नाथ को जलाभिषेक किया.शहर के मुख्य मार्ग नेताजी सुभाष बोस रोड में कई सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं द्वारा शिव भक्तों की सेवा के लिए भव्य शिविरों और आकर्षक झांकियों का आयोजन किया गया.हजारों की संख्या में श्रद्धालु 'बोल बम' का जयकारा लगाते हुए भगवान भोलेनाथ की आराधना में लीन रहे.



युवा उड़ान संस्था द्वारा 11 फीट का बर्फ का शिवलिंग

जिला भाजपा अध्यक्ष देव तनु भट्टाचार्य रानीगंज पहुंचे और शनि मंदिर क्षेत्र में युवा उड़ान संस्था द्वारा आयोजित शिविर का अवलोकन किया.

इस अवसर पर किन्नर कैलास की अद्भुत झांकी प्रस्तुत की गई। महादेव का भव्य श्रृंगार कर शिव भक्तों को दिव्य अनुभव कराया गया. संस्था आठ वर्षों से सावन माह में लगातार सेवा शिविर का आयोजन करती आ रही है.


 संस्था प्रमुख दिनेश सोनी के नेतृत्व में 11 फीट ऊंची बर्फ की भगवान शिव की प्रतिमा बनाई गई, जो श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रही. शिविर में भक्तों के लिए ठंडा जल, बेलपत्र, प्रसाद, शरबत, मेडिकल सुविधाएं एवं विश्राम की व्यवस्था की गई.

कार्यक्रम में संस्था के शाखा अध्यक्ष सोनू वर्णवाल, महेश जोशी, पायल अग्रवाल, भूपेंद्र सोनी, विकाश मोदी सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे.


शिव शक्ति जन सेवा संस्था द्वारा भव्य कैंप

एनएसबी रोड के शिशु बागान मोड़ पर शिव शक्ति जन सेवा संस्था द्वारा तरुण बर्मन और उनके साथियों के सहयोग से भव्य शिविर लगाया गया.यहां पर भक्तों के लिए जल सेवा, प्रसाद वितरण, आराम की व्यवस्था और सुंदर लाइटिंग की गई थी, जिसने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया.


विश्व हिंदू परिषद का सेवा शिविर

एनएसबी रोड स्थित स्टेट बैंक के सामने विश्व हिंदू परिषद द्वारा शिविर का आयोजन किया गया. संगठन के आसनसोल जिला अध्यक्ष मनीष कुमार शर्मा, जिला सह-सचिव तेज प्रताप सिंह, रानीगंज प्रखंड अध्यक्ष राम जी साव, सचिन विश्वजीत गोराई, राहुल सिंह, रणजीत सिंह, रितेश दत्त, अखंड प्रताप सिंह, रोहन सिंह, पिंटू चौधरी, बिहू मंडल आदि ने भक्तों की सेवा की.


हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कुंदन बर्मन के नेतृत्व में एनएसबी रोड पर शिव भक्तों के लिए सेवा शिविर लगाया गया. कुंदन बर्मन और उनके साथियों द्वारा यहां जल, फल, भक्ति संगीत और विश्राम की व्यवस्था की गई थी.


बोल बम समिति द्वारा शिविर

स्कूल मोड़ इलाके में बोल बम समिति द्वारा सावन के चार वर्षों से चल रहे सेवा शिविर की परंपरा को जारी रखते हुए इस वर्ष भी भक्तों के लिए जल सेवा, प्रसाद वितरण और अन्य सुविधाएं प्रदान की गईं.


श्याम मंदिर में रात्रि सेवा शिविर और भजन संध्या

रात्रि 10 बजे से श्री श्याम मंदिर के सिंहद्वार पर श्री श्याम बाल मंडल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा भव्य कांवड़िया सेवा महाशिविर का आयोजन किया गया.

यहां दामोदर नदी घाट से जोड़ा महादेव तक की यात्रा पर निकले शिव भक्तों के लिए खीर-पूड़ी-सब्ज़ी का दिव्य प्रसाद, पुष्प अर्पण, शीतल पेय, चाय सेवा, भक्ति संगीत और भव्य शिव दरबार की अनुपम झांकी सजाई गई.

भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन गायक जयराम पांडेय और दुर्गा पांडेय सहित अन्य कलाकारों ने बाबा भोलेनाथ की स्तुति में भजन प्रस्तुत किए.

इस आयोजन को सफल बनाने में मंदिर कमेटी के अध्यक्ष विष्णु सराफ, सचिव पवन केजरीवाल, बिमल सराफ, विकास सतनालिका, पप्पु माटोलिया, राहुल केजरीवाल तथा अन्य पुरुष व महिला सदस्यों की विशेष भूमिका रही.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता