अजय नदी के तट पर मिला शिवलिंग, भक्तों में भारी उत्साह



जामुड़िया-जामुड़िया विधानसभा के अंतर्गत चिचूड़िया पंचायत के बागड़िहा गाँव में एक अनोखी और चमत्कारिक घटना घटी है,। यहाँ अजय नदी के किनारे एक शिवलिंग मिला है, जिसे देखने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है.इस घटना से पूरे क्षेत्र में आस्था और उत्साह का माहौल है.


कैसे मिला शिवलिंग?

यह घटना गुरुवार की है. गाँव के रहने वाले उदय बाउरी और उनके कुछ दोस्त सुबह करीब 5:30 बजे नदी में नहाने गए थे.उदय बाउरी ने देखा कि नदी की रेत में एक बड़ा पत्थरनुमा दिखाई दे रहा है. शुरू में उन्हें लगा कि यह एक साधारण पत्थर है, लेकिन जब उन्होंने पास जाकर देखा और उसे उठाया तो वे दंग रह गए – वह एक शिवलिंग था.


उन्होंने बताया कि उन्होंने गमछे की मदद से उस शिवलिंग को नदी से बाहर निकाला और गाँव में लाकर रख दिया. जैसे ही यह खबर फैली, बागडिहा हाई स्कूलपाड़ा में लोगों की भीड़ लग गई.


ग्रामीणों में खुशी की लहर

दुर्गा पूजा से ठीक पहले महादेव के इस तरह से दर्शन देने पर गाँव के लोगों में एक अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है. पंचायत समिति के कर्माध्यक्ष यादव पाल ने कहा कि उनके जीवन में यह पहला अनुभव है कि भगवान शिव ने इस तरह से स्वयं दर्शन दिए हैं उन्होंने इस घटना को एक चमत्कार बताया और कहा कि वे चाहते हैं कि स्थानीय विधायक और ब्लॉक उपाध्यक्ष दिनेश चक्रवर्ती इस शिवलिंग की स्थापना में सहयोग करें.


उन्होंने यह भी कहा कि इस गाँव में पहले से ही कई शिव मंदिर हैं, लेकिन इस घटना की बात ही कुछ अलग है क्योंकि यहाँ स्वयं भगवान ने दर्शन दिए हैं. इस अवसर पर पुजारी को बुलाकर पूजा-अर्चना भी की गई है.


फिलहाल, शिवलिंग को बागडीहा हाई स्कूलपाड़ा में रखा गया है, जहाँ दूर-दूर से लोग इसके दर्शन करने आ रहे हैं. उदय बाउरी और गाँव के अन्य लोग इस शिवलिंग की भव्य तरीके से स्थापना करना चाहते हैं इस घटना ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता