जामुड़िया के एक स्कूल में छात्रो को सड़ा मांस की बदबू से छात्रो के बीमार होने का आरोप, प्रधानाध्यापक के खिलाफ अभिभावकों का प्रदर्शन



जामुड़िया -जामुड़िया के बेलडांगा आदिवासी प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब स्कूल के प्रधानाध्यापक रामप्रसाद मुहुरी पर बच्चों को सड़ा हुआ मांस पकाने के दौरान उसके बदबू से करीब 30 छात्र बीमार होने का गंभीर आरोप लगा. इस घटना के बाद गुस्साए अभिभावकों ने स्कूल में जोरदार प्रदर्शन किया और प्रधानाध्यापक को तुरंत हटाने की मांग की.



घटना का विवरण

यह घटना उस समय हुई जब स्कूल में दूसरी चरण की मूल्यांकन परीक्षा चल रही थी.स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, प्रधानाध्यापक रामप्रसाद मुहुरी स्कूल में सड़ा हुआ चिकन लेकर आए थे,एवं जब मिड-डे मील बनाने वाली महिला कर्मचारियों ने इसे पकाना शुरू किया, तो पूरे परिसर में बदबू फैल गई. इस बदबू से करीब 20 से 25 बच्चे बीमार हो गए, जिनमें से कई ने उल्टी और सिरदर्द की शिकायत की.



एक अभिभावक रेखा रुईदास ने बताया कि जब वह अपने बच्चे को छोड़ने विद्यालय आई तो उन्होंने प्रधानाध्यापक से बदबू के बारे में पूछा, तो उन्होंने इसे गैस की बदबू बताया.लेकिन जब महिला कर्मचारियों ने यह बताया कि बच्चो को खिलाने के लिए जो चिकन बनाया जा रहा है,वह मांस सड़ा हुआ है, प्रधानाध्यापक ने रसोई घर का दरवाजा भी बंद कर दिया.



अभिभावकों का गुस्सा और विरोध

 कई बीमार बच्चों ने घर जाकर अपने अभिभावकों को यह बात बताई, जिसके बाद वे तुरंत स्कूल पहुँचे. उन्होंने प्रधानाध्यापक पर बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया. अभिभावकों ने प्रधानाध्यापक के वाहन को भी रोक दिया और जमकर नारेबाजी की. उनका कहना था कि जब तक प्रधानाध्यापक को हटाया नहीं जाता, उनका विरोध जारी रहेगा, क्योंकि उनकी लापरवाही बच्चों के लिए खतरा बन सकती है.


पहले भी लग चुके हैं आरोप

अभिभावकों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब प्रधानाध्यापक रामप्रसाद मुहुरी पर इस तरह के आरोप लगे हैं.उनके अनुसार, पहले भी उन पर अनुशासनहीनता, छात्रों के साथ अनुचित व्यवहार करने की शिकायतें सामने आ चुकी हैं. यह नई घटना उनके प्रति असंतोष को और बढ़ा रही है.


पुलिस और प्रशासन का हस्तक्षेप

स्थिति की सूचना मिलते ही जामुड़िया थाना क्षेत्र के केंदा फाड़ी से पुलिस बल मौके पर पहुँचा और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की. इसके अलावा, जामुड़िया पंचायत समिति के शिक्षा कर्माध्यक्ष जगन्नाथ गोप और विद्यालय कमेटी के चेयरमैन दिनेश चक्रवर्ती भी मौके पर पहुँचे और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की.


जांच का आश्वासन

शिक्षा कर्माध्यक्ष जगन्नाथ गोप ने कहा कि यह एक गंभीर मामला है और इसकी पूरी जांच की जाएगी. उन्होंने बताया कि हर साल परीक्षा के दौरान स्कूल में मांस पकाया जाता है, लेकिन आज का मांस सड़ा हुआ था.उन्होंने कहा कि इस तरह की अशांति से पढ़ाई प्रभावित होती है, आज परीक्षा भी स्थगित कर दी गई. इसलिए कड़ी कार्रवाई की जाएगी. हालाँकि, उन्होंने प्रधानाध्यापक को हटाने के बारे में कोई सीधा जवाब नहीं दिया और कहा कि इसका फैसला विभागीय उच्च अधिकारी करेंगे.


विद्यालय कमेटी के चेयरमैन दिनेश चक्रवर्ती ने भी आश्वासन दिया कि इस घटना की पूरी जाँच की जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी कोई घटना न हो.


प्रधानाध्यापक ने आरोपों से किया इनकार

जब प्रधानाध्यापक रामप्रसाद मुहुरी से इस बारे में बात की, तो उन्होंने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इनकार किया. उन्होंने स्वीकार किया कि वह बच्चों के लिए चिकन लाए थे, लेकिन उन्हें इस बात का पता नहीं था कि वह खराब था. उन्होंने यह भी कहा कि वह तय समय पर ही स्कूल आए थे, लेकिन जब उनसे पूछा गया कि वह चिकन कहाँ से लाए थे, तो वह दुकानदार का नाम नहीं बता पाए.


इस घटना के बाद आज होने वाली परीक्षा रद्द कर दी गई है और इसे किसी अन्य दिन आयोजित किया जाएगा. इस मामले ने शिक्षा विभाग की भूमिका पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं और यह देखना बाकी है कि आगे क्या कार्रवाई की जाती है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 रानीगंज बचाओ मंच ने कसी कमर: कानूनी टीम होगी मजबूत, 28 नवंबर को विशाल स्ट्रीट कॉर्नर की घोषणा