झाड़ग्राम में तालाब में नहाने के दौरान दो किशोरों की दर्दनाक मौत, इलाके में शोक की लहर



झाड़ग्राम (पीबी टीवी ): झाड़ग्राम जिले के सत्यबन पल्ली इलाके में रविवार दोपहर को एक मर्मांतिक हादसे में दो किशोरों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान अमि दास (13) और अंकन महतो (15) के रूप में हुई है। दोनों ही सत्यबन पल्ली के निवासी थे।पुलिस सूत्रों के मुताबिक, रविवार दोपहर ये दोनों किशोर बृंदावनपुर इलाके के एक जलाशय (तालाब) में नहाने गए थे। नहाते समय वे पानी में डूब गए।


पास के खेतों में काम कर रहे कुछ किसानों ने घटना को देखा और तुरंत दौड़कर उन्हें बाहर निकाला। इसके बाद दोनों को झाड़ग्राम मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।इस अचानक हुई दुखद घटना से पूरे सत्यबन पल्ली इलाके में गहरा शोक छा गया है।

परिजनों के साथ-साथ पूरे मोहल्ले में मातम का माहौल है। किशोरों की असामयिक मृत्यु ने सभी को स्तब्ध कर दिया है।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और स्थानीय प्रशासन ने लोगों से बरसात के मौसम में जलाशयों से सावधान रहने की अपील की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता