बांकुडा में तृणमूल बूथ कन्वीनर की गोली मारकर हत्या — तृणमूल ने बीजेपी और विपक्ष पर लगाया आरोप, बीजेपी बोली गुटबाजी का नतीजा



बांकुडा-बांकुडा ज़िले के सोनामुखी थाना क्षेत्र के चकाई गाँव में तृणमूल कांग्रेस के बूथ कन्वीनर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मृतक की पहचान सिकंदर ख़ान उर्फ़ सायन ख़ान के रूप में की है। सोमवार रात करीब नौ बजे, स्थानीय पखन्ना बाज़ार से बाइक पर अपने घर लौटते समय अज्ञात बदमाशों ने पीछे से उन पर लगातार गोलियां चला दीं। गोली लगने से सिकंदर ख़ान की मौके पर ही मौत हो गई।




इस घटना को लेकर तृणमूल और बीजेपी के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं। तृणमूल कांग्रेस ने हत्या के लिए बीजेपी और अन्य विपक्षी दलों को ज़िम्मेदार ठहराया, जबकि बीजेपी का कहना है कि यह तृणमूल की अंदरूनी गुटबाजी का नतीजा है।



बताया जा रहा है कि पिछले एक साल से सोनामुखी ब्लॉक के चकाई गाँव में तृणमूल के दो गुटों के बीच तनाव जारी है। 2 मार्च को भी यहाँ दोनों गुटों में झड़प और गोलीबारी हुई थी, जिसमें एक तृणमूल नेता घायल हुआ था। अब छह महीने बाद ही इस बार बूथ कन्वीनर की हत्या हो गई।


स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, सोमवार रात पखन्ना बाज़ार से लौटते वक्त चकाई गाँव के पास सिंचाई नहर के किनारे बदमाशों ने सिकंदर ख़ान पर गोलियां चलाईं, जिनमें से एक गोली उनके सिर और एक पीठ में लगी। वह बाइक से गिर पड़े और वहीं उनकी मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को सोनामुखी ग्रामीण अस्पताल भेजा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात