जामुड़िया में भाजपा ने पंचायत को सौंपा ज्ञापन: 7 सूत्री मांगों पर कार्रवाई की मांग



जामुड़िया: जामुड़िया ग्रामीण मंडल एक के भाजपा अध्यक्ष पिनाकी राय के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने तपसी ग्राम पंचायत कार्यालय में एक ज्ञापन सौंपा.इसमें क्षेत्र की सात प्रमुख समस्याओं को उठाया गया, जिन पर तत्काल कार्रवाई की मांग की गई है.



ज्ञापन में मुख्य रूप से पानी की कमी, आवास योजना में अनियमितता, बालू और कोयला तस्करी पर रोक लगाने जैसी महत्वपूर्ण मांगें शामिल हैं. इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे, जिनमें आसनसोल जिला भाजपा सांगठनिक महासचिव तापस राय, बृजमोहन पासवान, पिओ बाउरी, सुनील नोनिया, साधन माजी, दीप बनर्जी, प्रतिमा बाउरी, राजू मंडल, सीमा सिंह और अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.



पंचायत प्रधान की अनुपस्थिति पर सवाल

पिनाकी राय ने इस बात पर अफसोस जताया कि 31 जुलाई को सूचना दिए जाने के बावजूद, पंचायत प्रधान ज्ञापन स्वीकार करने के लिए कार्यालय में उपस्थित नहीं थे. उन्होंने बताया कि प्रधान के घर में दुर्घटना होने के कारण वे नहीं आ सके, लेकिन उनकी अनुपस्थिति में उप-प्रधान को मौजूद रहना चाहिए था. पिनाकी राय ने आरोप लगाया कि पंचायत अधिकारियों के पास भाजपा के सवालों का कोई जवाब नहीं है, इसीलिए वे कार्यालय से अनुपस्थित रहे.


समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

आसनसोल जिला भाजपा सांगठनिक महासचिव तापस राय ने पंचायत की कार्यप्रणाली पर असंतोष व्यक्त किया.उन्होंने कहा कि पंचायत के लोगों की समस्याओं का समाधान करने में पूरी तरह से नाकाम रही है.उन्होंने पंचायत अधिकारियों को इन मांगों पर कार्रवाई करने के लिए एक महीने का समय दिया है. तापस राय ने चेतावनी दी कि यदि इस अवधि में स्थिति में सुधार नहीं हुआ, तो आने वाले समय में बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 रानीगंज बचाओ मंच ने कसी कमर: कानूनी टीम होगी मजबूत, 28 नवंबर को विशाल स्ट्रीट कॉर्नर की घोषणा