बंगाल के प्रवासी मज़दूर की महाराष्ट्र में हत्या, मज़दूर को बेरहमी से काटकर टुकड़े-टुकड़े कर के बोरे में बंद कर पानी में फेंक दिया गया





कोलकाता (पीबी टीवी )बंगाल के प्रवासी मज़दूर की महाराष्ट्र में हत्या कर दी गई है. मज़दूर को बेरहमी से काटकर टुकड़े-टुकड़े कर के बोरे में बंद कर पानी में फेंक दिया गया था. मृतक का नाम है अबूबकर मंडल (33 वर्ष)। यह घटना महाराष्ट्र के वासी पुलिस थाना क्षेत्र के वासिगांव इलाके में हुई है।अबूबकर मंडल का घर पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के बदुरिया थाना अंतर्गत रूद्रपुर गांव में है। वह पिछले कई सालों से महाराष्ट्र में मज़दूरी करता था। वह मुख्य रूप से राजमिस्त्री (मेसन) का काम करता था और वहीं अपनी पत्नी के साथ रहता था।पिछले रविवार (20 जुलाई) की शाम के बाद से अबूबकर मंडल का परिवार उससे संपर्क नहीं कर पा रहा था। उसका मोबाइल बंद था। काफी तलाश और पूछताछ के बाद भी जब वह नहीं मिला, तो अगले दिन उसके परिवार वालों ने स्थानीय वासी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।पुलिस ने जांच शुरू की और मंगलवार को, अबूबकर जहां रहता था, वहां से कुछ दूरी पर एक तालाब के अंदर एक बोरे में बंद उसके टुकड़े-टुकड़े किए हुए शव को बरामद किया गया।पुलिस ने जब उसका शव परिवार को दिखाया, तो परिवार ने उसकी पहचान कर ली। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया और फिर कल रात कफन में बंद उसके शव को महाराष्ट्र से उसके पैतृक गांव रूद्रपुर (बदुरिया, उत्तर 24 परगना) लाया गया। शव घर पहुंचते ही मां-बाप और परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे।परिवार वालों ने दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील की है कि प्रवासी मज़दूरों पर लगातार हो रहे ऐसे अत्याचार और हत्याओं को रोका जाए।रात को ही शव को दफना दिया गया। महाराष्ट्र की वासी पुलिस इस हत्या की तहकीकात में जुटी हुई है।परिवार के सदस्यों के नाम:हमीदा बीबी (माँ)शाहानूर गाज़ी (जीजा)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात