रानीगंज के मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी हॉस्पिटल में मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर का उद्घाटन



रानीगंज- रानीगंज के मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी हॉस्पिटल में ₹40 लाख की लागत से बने एक अत्याधुनिक मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर का उद्घाटन किया गया.पश्चिम बर्दवान के जिला शासक एस. पोन्नाबलम ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया.



इस अवसर पर जिला शासक एस. पोन्नाबलम के साथ, एसडीओ उखड़ा के विशिष्ट उद्योगपति विश्वजीत दे, विवेकानंद सेवा केंद्र के स्वामी सुब्रतानंद जी महाराज,रानीगंज बोरो चेयरमैन मुजम्मिल शहजादा, उखरा चैंबर के अध्यक्ष, पांडेश्वर चैंबर के सेक्रेटरी ,शाश्वती चटर्जी, मॉर्निंग वॉकर ग्रुप के सदस्य, और अन्य सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।



मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी हॉस्पिटल के कर्णधार राजेंद्र प्रसाद खेतान ने इस मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर के बारे में जानकारी दी.उन्होंने बताया कि यह मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर अस्पताल में एक उदारमना दाता द्वारा मिला है, जिससे वे जरूरतमंद लोगों को बेहद कम कीमत पर चिकित्सा सेवा प्रदान कर सकेंगे.श्री खेतान ने बताया कि जो ऑपरेशन बाहर ₹70,000 या ₹75,000 में होते हैं, वे उनके अस्पताल में मात्र ₹30,000 या ₹32,000 में किए जाएंगे. इसके अलावा, डॉक्टरों की फीस भी यहां काफी कम रखी गई है.


मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर के उद्घाटन के साथ ही, मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी हॉस्पिटल ने अपने नियमित सामाजिक कार्यों को भी जारी रखा. कार्यक्रम में नियमित दिए जाने वाले 350 विधवाओं को महीने भर का राशन और छाता प्रदान किया गया.राजेंद्र प्रसाद खेतान ने बताया कि यह कार्यक्रम पिछले 10 वर्षों से अधिक समय से सफलतापूर्वक चलाया जा रहा है. इसके अतिरिक्त, एक व्हीलचेयर भी प्रदान की गई.उन्होंने बताया कि और भी कई व्हीलचेयर प्रदान करने की योजना थी, लेकिन आज केवल एक व्हीलचेयर लेने वाला व्यक्ति ही उपस्थित था. बाकी व्हीलचेयरें कुछ दिनों बाद आयोजित होने वाले एक अन्य कार्यक्रम में प्रदान की जाएंगी.


जिला शासक एस. पोन्नाबलम ने मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी हॉस्पिटल के अथक सामाजिक कार्यों की सराहना की.उन्होंने कहा कि मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर के बन जाने से यहां पर चिकित्सा सेवा और भी बेहतर होगी.उन्होंने 350 महिलाओं को राशन और छाता प्रदान करने के कार्य को भी "सराहनीय" बताया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल