बंगाल : कोलकाता के एक स्वर्ण व्यवसायी को मिला माओवादियों का खत , 50 लाख रूपये का डिमांड , किसे देना है उसका नाम और पता का भी जिक्र ,एफआईआर दर्ज



कोलकाता (पीबी टीवी ) :  कोलकाता के बड़ाबाजार के एक स्वर्ण व्यवसायी को माओवादियों की ओर से एक पत्र मिला है, जिसमें उनसे 50 लाख रुपये रंगदारी देने को कहा गया है और यह भी बताया गया है कि यह पैसा किसे दिया जाए। पत्र में उनसे उत्तर 24 परगना के देगंगा निवासी गुपीकांत बनर्जी उर्फ मकुल नामक व्यक्ति को पैसा देने को कहा गया है। पत्र में यह भी चेतावनी दी गई है कि पैसा नहीं देने पर वे कार्रवाई करने को बाध्य होंगे। इस बार कोलकाता के एक स्वर्ण व्यवसायी से माओवादी संगठन के नाम पर पत्र भेजकर 50 लाख रुपये की मांग की गई है। पत्र में उसका नाम भी लिखा है। पत्र में उस व्यक्ति का नाम और पता भी दिया गया है, जिसे 50 लाख रुपये दिए जाने हैं। पत्र मिलने के बाद स्वर्ण व्यवसायी ने बड़ाबाजार थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह पत्र माओवादियों ने भेजा है या नहीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात