जामुड़िया पुलिस ने सात चोरी के ट्रैक्टर बरामद किए, मुख्य आरोपी गिरफ्तार




आसनसोल: जामुड़िया थाने की चुरुलिया चौकी पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने एक विशेष अभियान में सात चोरी हुए ट्रैक्टर बरामद किए हैं और इस सिलसिले में सुमित कुमार सिंह नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. सुमित कुमार पर धोखाधड़ी के जरिए इन सात ट्रैक्टरों को हासिल करने का आरोप है.



रविवार को आसनसोल- दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारियों ने इस सफलता की जानकारी देने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की. इस दौरान बरामद किए गए सभी सात ट्रैक्टरों को मीडिया के सामने पेश किया गया. प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीसीपी सेंट्रल ध्रुव दास, एसीपी सेंट्रल दो विमान कुमार मिर्धा, सर्किल इंस्पेक्टर सुशांत चटर्जी, जामुड़िया थाना प्रभारी सौमेंद्रनाथ ठाकुर, श्रीपुर आउटपोस्ट प्रभारी मेहराज अंसारी और चुरुलिया चौकी प्रभारी सुशोभन बनर्जी उपस्थित थे.


डीसीपी ध्रुव दास ने बताया कि आरोपी सुमित कुमार सिंह, जो कि श्रीपुर के चेरी डांगा का निवासी है, ने विभिन्न तरीकों से ट्रैक्टर मालिकों को झांसा दिया. उस पर आरोप है कि उसने ट्रैक्टर मालिकों को किराए पर ट्रैक्टर लेने का लालच दिया और फिर उन्हें धोखे से अपने नाम पर ट्रैक्टरों को पंजीकृत करा लिया. उसकी योजना इन ट्रैक्टरों को बाहर बेचने की थी. पुलिस को यह भी संदेह है कि आरोपी ने एक-दो ट्रैक्टरों की तस्करी राज्य से बाहर भी की है, जिसकी फिलहाल जांच चल रही है। पुलिस इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि कहीं सुमित कुमार ने और भी ट्रैक्टर तो नहीं चुराए हैं.


डीसीपी सेंट्रल ध्रुव दास ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि यह एक महत्वपूर्ण सफलता है और पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है। उन्होंने यह भी बताया कि भविष्य में पूछताछ के लिए आरोपी सुमित कुमार को फिर से हिरासत में लिया जा सकता है ताकि चोरी और धोखाधड़ी के इस नेटवर्क का पूरी तरह से पर्दाफाश किया जा सके। जामुड़िया पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के ट्रैक्टर मालिकों ने राहत की सांस ली है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता