कोलकाता (पीबी टीवी ) कोलकाता के गार्डन रीच इलाके में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति पंपिंग स्टेशन आज उद्घाटन हुआ. अब कोलकाता नगर निगम के वार्ड नंबर 142 के लोगों को शुद्ध पेयजल मिलेगा। कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम और राज्य मंत्री अरूप विश्वास ने वार्ड नंबर 142 के अंतर्गत रामकांतपुर में बूस्टर पंपिंग स्टेशन का उद्घाटन किया। इस पंपिंग स्टेशन से वार्ड नंबर 142 और वार्ड नंबर 114 तक शुद्ध पेयजल पहुंचेगा। इस पंपिंग स्टेशन की इस वाटरशेड में कुल जल भंडारण क्षमता 2100 किमी है। यहां से शुद्ध पेयजल गार्डन रीच से आपूर्ति किया जा रहा है।










0 टिप्पणियाँ