रानीगंज: रानीगंज के कुमारबाजार इलाके में प्रसिद्ध स्वर्ण व्यवसायी के बगीचे वाले घर के आसपास आग लगने से अफरा-तफरी मच गई.घटना मंगलवार रात करीब साढ़े त बजे की बताई जा रही है.
स्थानीय निवासियों ने आग लगने की सूचना तुरंत व्यवसायी के परिजनों को दी.इसके साथ ही पुलिस और अग्निशमन विभाग को भी सूचित किया गया. सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू कर दिया गया.
हालांकि, स्थानीय लोगों ने घटनास्थल पर अग्निशमन व्यवस्था की कमी का दावा किया है. उनका कहना है कि इलाके में पाइपलाइन की व्यवस्था नहीं है और जो दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची, वह संकरी गलियों के कारण आग लगने वाली जगह तक आसानी से नहीं पहुंच सकी, जिसके कारण आग तेजी से फैलती गई.
आसपास के क्षेत्र में घनी आबादी वाली कई बस्तियां हैं, और स्थानीय निवासियों ने चिंता व्यक्त की है कि यदि आग इन बस्तियों तक फैलती है तो स्थिति और भी भयावह हो सकती है
पीड़ित परिवार के सदस्यों ने आग लगने की परिस्थितियों पर संदेह जताया है. उन्होंने कहा कि उन्हें यह समझ में नहीं आ रहा है कि आग इतनी तेजी से कैसे फैल गई.फिलहाल, आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और अग्निशमन विभाग आग को पूरी तरह से बुझाने के प्रयास में जुटा हुआ है.










0 टिप्पणियाँ