उत्तरी सिक्किम में भूस्खलन: लाचेन और लाचुंग में सैकड़ों पर्यटक फंसे, प्रशासन बचाव अभियान पर





गंगटोक /सिक्किम (पीबी टीवी ) : लगातार भारी बारिश के कारण उत्तरी सिक्किम में कई स्थानों पर भूस्खलन से क्षेत्र में सड़क संचार प्रणाली बाधित हो गई है। चुंगथांग-लाचेन और चुंगथांग-लाचुंग मार्गों पर कई स्थानों पर भूस्खलन के कारण पर्यटन क्षेत्र से संपर्क टूट गया है।

जिला प्रशासन और स्थानीय पुलिस सूत्रों के अनुसार, लाचेन में करीब 600 पर्यटक और 100 से अधिक वाहन फंसे हुए हैं. वहीँ लाचुंग में करीब 800 पर्यटक और 150 वाहन फंसे हुए हैं। चुंगथांग में शरण लेने वाले पर्यटकों को प्रशासन की मदद से पहले ही गंगटोक वापस लाया जा चुका है।

प्रशासन ने बताया है कि मलबा हटाने और सड़कें खोलने में कुछ दिन लगेंगे। आपातकालीन स्थिति को देखते हुए स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने होटल मालिकों और पर्यटकों से अनुरोध किया है कि वे फिलहाल यहीं रहें और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें।

इसके अलावा बचाव और सड़क मरम्मत का काम भी तेजी से चल रहा है ताकि स्थिति को जल्द सामान्य किया जा सके। राज्य प्रशासन ने भी पर्यटकों को सहयोग का आश्वासन दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 रानीगंज बचाओ मंच ने कसी कमर: कानूनी टीम होगी मजबूत, 28 नवंबर को विशाल स्ट्रीट कॉर्नर की घोषणा