निघा में कांग्रेस का संगठनात्मक बैठक संपन्न, कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने का आह्वान



 जामुड़िया- सोमवार को जामुड़िया नंबर एक ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय "इंदिरा भवन", निघा में पार्टी की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई.


इस बैठक में पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं प्रदेश कांग्रेस नेता तरुण रॉय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे. विशिष्ट अतिथियों में आसनसोल नगर निगम के पार्षद एसएम मुस्तफा, प्रदेश युवा कांग्रेस सचिव अनुपम साय, इंटक नेता मुक्तिनाथ दुबे, प्रांतीय कांग्रेस सदस्य विश्वनाथ यादव, कुल्टी ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष काजल दत्त, दुर्गापुर दो ब्लॉक कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष एडवोकेट रबिन चटर्जी और कुल्टी ब्लॉक कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष मनीष बर्णवाल शामिल थे.


बैठक की शुरुआत में मुख्य अतिथि तरुण रॉय ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को पवित्र ईद और राम नवमी की हार्दिक बधाई दी.इसके पश्चात उन्होंने कांग्रेस पार्टी के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला और कार्यकर्ताओं से अपने मनोबल को मजबूत रखते हुए संगठन के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का आह्वान किया.उन्होंने वर्तमान परिदृश्य पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर कांग्रेस के सकारात्मक पहलुओं को बढ़ावा देने के बजाय, कुछ तत्वों द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने जोर देकर कहा कि भविष्य में पश्चिम बंगाल में सभी स्तर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं, छात्रों, युवाओं और महिलाओं का सम्मान करना और उनके साथ दृढ़ता से खड़े रहना आवश्यक है, तभी बंगाल में कांग्रेस फिर से जागृत हो सकेगी.


आसनसोल नगर पालिका कांग्रेस पार्षद एसएम मुस्तफा ने अपने संबोधन में बूथ स्तर पर मजबूत कांग्रेस कार्यकर्ताओं का संगठन तैयार कर एक एकीकृत आंदोलन खड़ा करने की आवश्यकता पर बल दिया, जिससे पार्टी को मजबूती मिलेगी. इस संदर्भ में प्रदेश कांग्रेस सदस्य विश्वनाथ यादव ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आम जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा होना चाहिए. 


बैठक में उपस्थित अन्य नेताओं ने भी पार्टी संगठन को मजबूत करने और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के संबंध में अपने विचार व्यक्त किए. इस संगठनात्मक बैठक में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और पार्टी की मजबूती के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद