भाजपा नेता अर्जुन सिंह के आवास पर फायरिंग, बम भी फेंके गए; टीएमसी नेता के खिलाफ आरोप




कोलकाता (पीबी टीवी )पश्चिम बंगाल में हिंसा की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों को निशाना बनाने का चलन जारी है। कल रात उत्तर 24 परगना में भाजपा नेता अर्जुन सिंह के आवास को निशाना बनाया गया। बदमाशों ने उनके घर के बाहर हंगामा मचाया। इस दौरान उनके आवास पर देशी बम भी फेंके गए और गोलीबारी भी की गई। भाजपा नेता ने इसके लिए तृणमूल कांग्रेस के बेटे को जिम्मेदार ठहराया है। इसके अलावा उन्होंने पुलिस पर मूकदर्शक बनकर तमाशा देखने का आरोप लगाया है। हालांकि अब उनके इलाके में भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है।

 पुलिस ने गुरुवार को बताया कि बुधवार देर रात हुए हमले में एक युवक घायल हो गया।

अर्जुन सिंह और उनके करीबी सहयोगियों ने कथित तौर पर हमलावरों का पीछा किया, लेकिन वे घटनास्थल से भाग गए। बैरकपुर के पुलिस आयुक्त अजय ठाकुर ने कहा, "स्थिति अब नियंत्रण में है। इसमें शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।"

अर्जुन सिंह ने आरोप लगाया कि हमले के पीछे तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पार्षद सुनीता सिंह के बेटे नमित सिंह का हाथ है। पूर्व सांसद ने दावा किया, "उन्होंने पुलिस के सामने गोलीबारी की। अंधाधुंध गोलीबारी और बमबारी हुई।"

पुलिस सूत्रों के अनुसार, इलाके में मेघना जूट मिल में श्रमिकों के दो समूहों के बीच विवाद के बाद हिंसा भड़क उठी। इस बीच, टीएमसी के जगद्दल विधायक सोमनाथ श्याम ने अर्जुन सिंह और उनके समर्थकों पर हिंसा भड़काने का आरोप लगाया।

नमित सिंह ने अर्जुन सिंह पर लगाया आरोप

उन्होंने कहा, "अर्जुन सिंह और उसके लोगों ने मेघना जूट मिल में काम करने वालों पर हमला किया और गोलियां चलाईं। युवक को सिंह ने गोली मार दी और उसके समूह के हमले में तीन से चार और लोग घायल हो गए। हम सिंह की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हैं, अन्यथा हम बड़ा विरोध प्रदर्शन करेंगे।"

कथित तौर पर अशांति की सूचना मिलने के बाद नमित सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि इसके तुरंत बाद स्थिति बिगड़ गई और गोलीबारी तथा बम विस्फोट की आशंका पैदा हो गई।

घटना के बारे में बताते हुए सिंह ने कहा, "रात करीब 10:30 बजे मैंने अचानक दो राउंड गोलियों की आवाज सुनी। मैं अपने करीबी सहयोगियों के साथ मजदूर भवन में था। मैं भागकर मेघना मोड़ की ओर गया। जैसे ही हम मौके पर पहुंचे, बदमाशों ने हम पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं।"

 स्थानीय सूत्रों के अनुसार बदमाश रुस्तम घुमटी से अर्जुन सिंह के घर पर हमला करने आए थे। इस संबंध में अर्जुन सिंह ने नोआपाड़ा पुलिस थाने में बताया कि उन पर इसलिए हमला किया गया क्योंकि उन्होंने इफ्तार के साथ अजय ठाकुर की तस्वीर पोस्ट की थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता