रानीगंज लायंस क्लब में होली मिलन समारोह: रंग, संगीत और सौहार्द का संगम,गजलों ने बंधा शमा


रानीगंज- लायंस क्लब ऑफ रानीगंज ने होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया, जिसमें रंग, संगीत और सौहार्द का अद्भुत संगम देखने को मिला. लायंस कम्युनिटी हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में क्लब के सदस्यों ने फूलों और गुलाल के साथ एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएँ दीं.


अभिषेक पांडे के गजल तथा गीतों ने बांधा समां

कार्यक्रम की मुख्य प्रस्तुति सुप्रसिद्ध गायक अभिषेक पांडे ने दी, जिन्होंने अपने सुरों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया. उन्होंने "रंग रसिया, रंग रसिया, रंग में डूबे दिल तेरा हो गया", "यारा तेरी यारी से", "होली के दिन दिल खिल जाते हैं", "महंगी बहुत शराब है, थोड़ी थोड़ी पिया करो" जैसे लोकप्रिय गजल तथा गीतों की शानदार प्रस्तुति दी. उनके गीतों पर सभी सदस्य जमकर थिरके.


ढप की थाप पर राधा-श्याम के होली गीत

श्री श्याम बाल मंडल के सदस्यों ने ढप की थाप पर राधा-श्याम के होली गीतों की प्रस्तुति देकर माहौल को और भी रंगीन बना दिया.महिलाओं और पुरुषों ने भी उनके साथ जमकर नृत्य किया.सदस्यों ने फूलों की होली खेली.


इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष राजेश साव को उनके उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया.


 शाम-ए-ग़ज़ल कार्यक्रम में उभरते ग़ज़ल गायक अभिषेक पांडे ने अपनी गायकी से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया.


लायंस क्लब के अध्यक्ष राजेश साव ने कहा कि क्लब एक समाजसेवी संस्था है, लेकिन हर त्योहार पर ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जहाँ स्वस्थ सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों का मनोरंजन किया जाता है. उन्होंने कहा कि हर साल होली के बाद मिलन समारोह का आयोजन किया जाता है, ताकि सभी सदस्य आपस में खुशियाँ बाँट सकें.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात