झारखंड में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी ब्लास्ट में शहीद हुए एएसआई सुनील मंडल को दी गई अंतिम विदाई



  कोलकाता (पीबी टीवी )झारखंड में माओवादी अभियान के दौरान हुए विस्फोट में सीआरपीएफ 183 बटालियन के एएसआई सुनील मंडल शहीद हो गए थे। रविवार रात को शहीद को अंतिम श्रद्धांजलि दी गई।   

सुनील कुमार मंडल पश्चिमी मिदनापुर के गोआलटोर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत गचौपाड़ा गांव के निवासी थे। झारखंड के सारंडा में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी ब्लास्ट में सीआरपीएफ सब-इंस्पेक्टर शहीद हो गए थे। उन्हें एक-दो दिन में घर लौटना था, लेकिन उनका शव ताबूत में वापस आया। शहीद सैनिक की पत्नी लक्ष्मी मंडल, उनके तीन बेटे और एक बेटी हैं। यह सुनील मंडल परिवार में सबसे छोटे थे। उनका पार्थिव शरीर कल रात उनके घर पहुंच रहा है। शव के अंतिम संस्कार से पहले वहां गार्ड ऑफ ऑनर दी गई । गोआलटोर इलाके में सीआरपीएफ कैंप है और वहां से भी अधिकारी शहीद के घर पहुंचे थे. सुनील मंडल की मौत की खबर गांव में पहुंचने के बाद से पूरा गांव शोक में है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात