किशोरी के साथ हुए दुष्कर्म के विरोध में मोहनपुर थाने के सामने सड़क पर बैठ अग्निमित्रा पॉल ने दिया धरना





 कोलकाता (पी बी टीवी ) अग्निमित्रा पॉल ने बाराकपुर जाफरपुर कालीतला में किशोरी के साथ हुए दुष्कर्म के विरोध में मोहनपुर थाने के सामने सड़क पर धरना दिया। अग्निमिता पॉल ने कहा कि शुभ्रो मजूमदार तृणमूल के सक्रिय कार्यकर्ता हैं, जो मतदान के दौरान बूथ पर बैठता हैं और पार्टी में भी हैं. इसलिए इस मामले को छिपाने की पूरी कोशिश की जा रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री को यह नहीं दिख रहा है कि किस तरह से पूरे प्रदेश में बच्चियों और महिलाओं के साथ बलात्कार हो रहा है। पुलिस मंत्री से हम पूछना चाहते है कि दुष्कर्म की घटनाएं कब रुकेंगी ? क्या हम बलात्कार के लिए ही पैदा हुए हैं? 

अगर इस तरह के बलात्कार घनी आबादी वाले इलाकों में होते हैं तो महिलाओं की सुरक्षा कहां है? जब कोई हत्या या बलात्कार होता है, तो पुलिस जांच को दबाने के लिए आगे आती है। बलात्कारियों का सम्बन्ध तृणमूल कांग्रेस नेता या फिर कार्यकर्ता के होने के बाद इस मामले को दबाने की कोशिश की जाती है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल