ट्रांसफार्मर खराब होने से जामुड़िया के छात्रों का भविष्य अधर में, अंधेरे में पढ़ने को मजबूर



जामुड़िया-आसनसोल नगर निगम के जामुड़िया बोरो एक के अंतर्गत वार्ड संख्या 5 के एबी पीट इलाके में ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण माध्यमिक परीक्षा देने वाले छात्र अंधेरे में पढ़ने को मजबूर हैं. इससे उनका भविष्य अधर में है.


 एक और पश्चिम बंगाल सरकार शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों को सभी सुविधाएं उपलब्ध करा रही है, लेकिन एबी पिट इलाके में बिजली नहीं होने के कारण छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. यहां के सभी घरों में इसीएल द्वारा दिए गए ट्रांसफार्मर से बिजली की आपूर्ति की जाती है. हालांकि, बीते शुक्रवार से यह ट्रांसफार्मर खराब हो गया है, जिससे माध्यमिक परीक्षा देने वाले छात्र अंधेरे में पढ़ने को मजबूर हैं.


स्थानीय निवासी संदीप मुखर्जी ने बताया कि कुछ महीने पहले भी यह ट्रांसफार्मर जला गया था, जिसे बनाने के लिए इसीएल को दिया गया था, हालांकि, उन्होंने सही तरीके से काम नहीं किया, जिसके कारण चार महीने के भीतर ही यह फिर से खराब हो गया है. उन्होंने कहा कि बिजली और पानी की सप्लाई बंद हो गई है और माध्यमिक परीक्षा चल रही है, जिससे छात्रों को पढ़ाई में दिक्कत हो रही है.


जामुड़िया ब्लॉक एक तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष सुब्रतो अधिकारी ने कहा कि ट्रांसफार्मर को ठीक करने के लिए मिस्त्री आया हुआ है और उन्होंने इसकी सूचना इसीएल मैनेजमेंट को दी है. उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर को ठीक करने का प्रयास किया जाएगा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात