तिराट में मां सात दिवसीय कल्याणेश्वरी मेला शुरू, 43 वर्ष पहले हुआ था मां का मेला आरम्भ



रानीगंज- तिराट में सात दिवसीय मां कल्याणेश्वरी का भव्य मेला शुरू हो गया है.यह दिन मां के भक्तों के लिए बेहद खास है, क्योंकि 43 वर्ष पहले, 1982 में आज ही के दिन मां का अवतरण हुआ था इस पावन अवसर को मां के अवतरण दिवस के रूप में मनाया जाता है.


मां के अवतरण की कहानी

स्थानीय लोगों के अनुसार, 100 वर्ष पहले डमलिया गांव के एक भक्त ने माइथन की मां कल्याणेश्वरी थान में पाठा (बकरा) बलि देने की मन्नत की थी. वह उस समय इसी रास्ते से जा रहा था और इस मंदिर के पेड़ के पास डमलिया गांव से पैदल चलकर यहां थोड़ा विश्राम किया,तभी उसे मां का स्वप्न आया कि इतनी दूर माइथन की मां कल्याणेश्वरी के पास जाने की जरूरत नहीं है, मैं यहीं विराजमान हूं, यहीं पूजा करो.


भक्त ने दैवीय बात नहीं सुनी और माइथन के मां कल्याणेश्वरी मंदिर में वह मन्नत पूरी करने गया, लेकिन वहां देवी द्वारा पूजा नहीं स्वीकारने के कारण वह वापस आकर इस तीराट के पेड़ के पास मां की मन्नत पूरी की, तभी से मां यहां विराजमान हैं. यहां तक कि आज भी माइथन से एक भक्त आकर यहां पाठा बलि देकर मन्नत पूरी करते है. इस बार भी मंगलवार को माईथान जहां माँ कल्यानेश्वरी देवी की मन्दिर स्थापित है,वहां के एक भक्त रंजीत बाउरी ने मन्नत पूरी होने पर तिराट स्तिथ देवी को पाठा बलि कर मन्नत पूरी किया.


पूजा कमेटी के सदस्य पोरेश मंडल ने बताया की सात दिवसीय इस धार्मिक अनुष्ठान के तहत मंगलवार से यह पूजा आरंभ हो गई है. बुधवार को यहां भक्तों को प्रसाद ग्रहण कराया जाएगा जहां लगभग 15 से 20हजार भक्त खिचड़ी का भोग ग्रहण करेंगे .वहीं इस सात दिवसीय मेला के तहत कवि गान, भजन संध्या , बाउल गान, आदिवासी आर्केस्ट्रा तथा बांग्ला यात्रा का भी आयोजन हमेशा के भांति किया गया है. इन 7 दिनों तक पूरे गांव में उत्सव का माहौल रहता है. मां कल्याणेश्वरी का यह मेला न केवल स्थानीय लोगों के लिए, बल्कि दूर-दूर से आने वाले भक्तों के लिए भी विशेष महत्व रखता है मां के प्रति अटूट आस्था और श्रद्धा के साथ भक्त यहां आते हैं और अपनी मनोकामनाएं पूरी करते हैं .मां कल्याणेश्वरी का यह मंदिर और मेला इतिहास और परंपरा का प्रतीक है. यह स्थान न केवल धार्मिक महत्व रखता है, बल्कि यह स्थानीय संस्कृति और समाज का भी अभिन्न अंग है. इस आयोजन को सफल बनाने में पूजा कमेटी के अनल मुखर्जी, शिवदास चटर्जी,विवेकानंद मण्डल,सजल मण्डल सहित ग्रामवासियो की अहम भूमिका पालन कर रहे हैं.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता