शीतल दास में शिव-हनुमान मंदिर का 25वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, भव्य कलश यात्रा निकाली गई



रानीगंज: वार्ड नम्बर 33 के रानीसायर शीतल दास इलाके में स्थित शिव और हनुमान मंदिर का 25वां स्थापना दिवस सोमवार धूमधाम से मनाया गया.इस अवसर पर सैकड़ो महिलाओं द्वारा एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जो शीतल दास कॉलोनी, डागा कॉलोनी होते हुए जोड़ा मंदिर पहुंची और वहां स्थानीय तालाब से पवित्र जल संग्रह कर कदमडांगा और रानीसायर होते हुए पुनः मंदिर पहुंची.


 इस मौके पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष गोपाल सिंह, सचिव देवेंद्र राम सहित मंदिर कमेटी के अन्य सदस्य उपस्थित थे. इसके अलावा, सदन कुमार सिंह, छोटे लाल पासवान, सुखदेव यादव, विजय पासवान जैसे गणमान्य नागरिक भी इस अवसर पर मौजूद रहे. रानीगंज बोरो चेयरमैन मुजम्मिल शहजादा, पार्षद ज्योति सिंह,रानीगंज ब्लॉक टाउन टीएमसी अध्यक्ष रूपेश यादव ने भी इस कार्यक्रम में विशेष रूप से भाग लिया.


 इस अवसर पर सदन कुमार सिंह ने कहा कि मंदिर कमेटी को 25 वर्ष पूरे हो गए हैं और 1998 में इसकी स्थापना हुई थी. उन्होंने कहा कि यह मंदिर बहुत जागृत है और यहां भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं. इस अवसर पर आगामी 7 दिनों तक मंदिर में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा. उन्होंने बताया कि 3 तारीख को हनुमान मंदिर का स्थापना दिवस है और इस दिन खिचड़ी भोग का आयोजन किया जाएगा. इस दौरान हरिनाम संकीर्तन और प्रसाद वितरण भी होगा.वहीं सोमवार को निकाली गई कलश यात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया और उत्साहपूर्वक इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाया.


इस अवसर पर रूपेश यादव ने कहा कि इस शिव और हनुमान मंदिर का 25वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस अवसर पर निकाली गई भव्य कलश यात्रा और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों ने इस आयोजन को और भी खास बना दिया. यह मंदिर स्थानीय लोगों के लिए आस्था का केंद्र है और इस तरह के आयोजन लोगों को एक साथ लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात