पुलिस ने नवजात मृत बच्चे का शव बरामद किया.




 मेदिनीपुर- भ्रूण हत्या रोकने के लिए प्रशासन की ओर से जगह-जगह जागरूकता शिविर लगाए जा रहे हैं. लेकिन आम लोगों में इसे लेकर जागरुकता कम ही देखने को मिलती है. रविवार की सुबह पूर्वी मेदिनीपुर जिले के तमलुक थाना क्षेत्र के चाप बासन गांव के दासपारा इलाके में एक तालाब में एक मृत बच्चे का शव तैरता हुआ मिला. इसके बाद इलाके में अफरा-तफरी फैल गई. घटना की सूचना तमलुक थाने को दी गयी. तमलुक थाने की पुलिस ने मौके पर जाकर शव को बरामद किया और शव परीक्षण के लिए ताम्रलिप्ता सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले गयी. लेकिन इतने गांवों के इस तालाब में मृत बच्चे का शव कहां से आया, इसका जवाब क्षेत्रवासी नहीं दे पा रहे हैं. पंचायत समिति के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रद्युत माझी ने कहा कि आने वाले दिनों में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिए पंचायत और पंचायत समिति नजर रखेगी और उचित जांच करने के लिए स्थानीय प्रशासन से संपर्क किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात