पुलिस पर लगा आरोपी को हिरासत में पीटने और पैसे मांगने का आरोप





 कोलकाता (पीबी टीवी )- पुलिस हिरासत में आरोपी  की पिटाई करने का आरोप पुलिस पर लगा है. सिर्फ इतना ही नहीं पुलिस आरोपी से पैसे मांगने का भी आरोप है.जानकारी के अनुसार पिछले साल जून में राजारहाट थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज करायी गयी थी कि एक व्यक्ति के खाते से 12 लाख 90 हजार रुपये की ठगी कर ली गयी है. राजारहाट थाने की पुलिस घटना की जांच में जुट गयी. पुलिस ने राजारहाट थाने के इस मामले में दिलाबर हुसैन नामक युवक को पिछले 30 तारीख को गिरफ्तार किया था. पहले उसे 3 दिन की पुलिस हिरासत में लिया गया और पुलिस अधिकारियों ने पूछताछ की, बाद में उसे 4 दिन तक दोबारा पुलिस हिरासत में लिया गया. कथित तौर पर आरोप है कि उसे पुलिस स्टेशन में पीटा गया. राजारहाट पुलिस स्टेशन के जांच अधिकारी चंद्रकांत बारा ने पुलिस हिरासत में रहने के दौरान उससे 4 लाख रुपये की मांग की। इतना ही नहीं, दिलाबर से कहा गया है कि अगर पैसे नहीं दिए तो फिर से उसे हिरासत में लिया जाएगा और फिर से उसे पीटा जाएगा, अगर वह पैसे दे देगा तो मामले से समझौता कर लिया जाएगा. सिर्फ दिलाबर ही नहीं बल्कि उनके करीबियों का भी कहना है कि पुलिस ने पैसे मांगे है . परिवार के सदस्यों को आरोपी से मिलने नहीं दिया जाता था, दिलाबर के रिश्तेदारों से उसको दूर रखा जाता है . दिलाबर के वकील ने कहा कि उन्हें पहले तीन दिन और फिर चार दिन के लिए पुलिस हिरासत में लिया गया था. लेकिन आज जब उसे कोर्ट में पेश किया गया तो उसके शरीर पर चोटें हैं, जिसके बाद वकीलों ने मामले को जज के ध्यान में लाया. उन्होंने आगे कहा कि कानून में यह है कि किसी भी आरोपी को हिरासत में रहते हुए नहीं पीटा जा सकता लेकिन फिर भी कथित तौर पर उसे पीटा गया है. न्यायाधीश ने दिलाबर का शारीरिक उपचार करने का आदेश दिया। पूरा मामला जानने के बाद दिलाबर की जमानत अर्जी मंजूर कर ली गई। 

इस घटना के बाद जांच अधिकारी बारासात कोर्ट के सामने वाले दरवाजे को छोड़कर पिछले दरवाजे से कार में बैठे और कोर्ट परिसर से बाहर चले गए. हालांकि, जब इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया गया तो वे कुछ भी टिप्पणी नहीं करना चाहते. पूरे घटनाक्रम में पुलिस की भूमिका पर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 रानीगंज बचाओ मंच ने कसी कमर: कानूनी टीम होगी मजबूत, 28 नवंबर को विशाल स्ट्रीट कॉर्नर की घोषणा