जामुड़िया में हुए सड़क हादसा में हाइवा ने पिकअप को मारी टक्कर, चालक खलासी हुआ गंभीर रूप से घायल)



जामुड़िया: सोमवार की सुबह जामुड़िया औद्योगिक क्षेत्र के शेखपुर मोड़ पर एक सड़क हादसा हुआ.तेज रफ्तार हाइवा डंपर ने एक पिकअप वैन को जोरदार टक्कर मार दी.इस हादसे में पिकअप वैन का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे तुरंत आसनसोल जिला अस्पताल ले जाया गया.


स्थानीय निवासी विकास जोशी ने बताया कि हाइवा डंपर काफी तेज गति से आ रहा था और उसने पिकअप वैन को पीछे से टक्कर मार दी. इस टक्कर से पिकअप वैन पलट गई और चालक व खलासी वाहन में फंस गए.स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें वैन से बाहर निकाला गया.


स्थानीय लोगों ने चिंता जताई है कि औद्योगिक क्षेत्र में वाहन काफी तेज गति से चलते हैं, जिससे आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं. उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि इस समस्या पर ध्यान दिया जाए और तेज रफ्तार वाहनों पर रोक लगाई जाए.


घटना की सूचना मिलते ही जामुड़िया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हाइवा डंपर को जब्त कर लिया. पुलिस ने फरार हाइवा चालक और खलासी की तलाश शुरू कर दी है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 रानीगंज बचाओ मंच ने कसी कमर: कानूनी टीम होगी मजबूत, 28 नवंबर को विशाल स्ट्रीट कॉर्नर की घोषणा