रानीगंज कॉलेज में लैंगिक समानता पर ऐतिहासिक कार्यशाला



रानीगंज: त्रिवेणीदेवी भालोटिया कॉलेज ने लैंगिक समानता पर एक तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन कर एक नई पहल की है. इस कार्यशाला में लगभग 2000 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. कोलकत्ता स्थित ‘तलाश’ एनजीओ के विशेषज्ञों ने छात्रों को लैंगिक समानता, महिला सुरक्षा और सम्मान के बारे में जागरूक किया.


कार्यशाला का उद्देश्य छात्रों में लैंगिक भेदभाव के खिलाफ जागरूकता पैदा करना और एक समान समाज के निर्माण में उनकी भूमिका को रेखांकित करना था.छात्रों ने इस कार्यशाला में उत्साहपूर्वक भाग लिया और विशेषज्ञों से कई सवाल पूछे.


टीचर इंचार्ज प्रो. मिलन मुखर्जी ने कहा, “हमारा मानना है कि शिक्षण संस्थानों का दायित्व सिर्फ ज्ञान देना ही नहीं बल्कि समाज के निर्माण में भी योगदान देना है. यह कार्यशाला इसी दिशा में एक कदम है.”


तलाश एनजीओ के एक प्रतिनिधि ने कहा, “आज के समय में लैंगिक समानता एक बहुत ही महत्वपूर्ण मुद्दा है। हमें बच्चों को बचपन से ही लैंगिक समानता के बारे में सिखाना चाहिए.”


रानीगंज जैसे कोलयरी अंचल में इस तरह की पहल बहुत ही महत्वपूर्ण है। यह कार्यशाला न केवल छात्रों बल्कि पूरे समाज के लिए एक प्रेरणा का स्रोत है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन