कोलकाता : इस्कॉन के मुख्य केंद्र मायापुर में हरिनाम संकीर्तन के माध्यम से बांग्लादेश में हिन्दुओं पर अत्याचार का विरोध किया जा रहा है। इस्कॉन के मुख्य केंद्र मायापुर चंद्रोदय मंदिर में राधा माधव की मूर्ति के सामने इस्कॉन के भक्तों ने बांग्लादेश में सनातनियों पर लगातार हो रहे अत्याचार के विरोध में हरिनाम संकीर्तन कर अपनी आवाज बुलंद की।

0 टिप्पणियाँ