पाथरचूड़ ग्रामीणों का आरोप: फैक्ट्री के लिए पानी, नहीं मिल रहा रोजगार



जामुड़िया: जामुड़िया विधानसभा के हिजलगोड़ा पंचायत के पाथरचुर गांव में पाइपलाइन बिछाने का विरोध लगातार जारी है. बुधवार को ग्रामीणों ने फिर से प्रदर्शन किया जिसके बाद पुलिस को भी ग्रामीणों का विरोध का सामना करना पड़ा,फलस्वरूप पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा.



ग्रामीणों का आरोप है कि गांव से होकर बिछाई जा रही तीन पाइपलाइन में से दो तो सरकारी योजनाओं के तहत गांव के लिए हैं लेकिन तीसरी पाइपलाइन किसी फैक्ट्री को पानी पहुंचाने के लिए है. उन्हें इस बात का कोई आश्वासन नहीं दिया गया है कि इससे गांव को क्या फायदा होगा.एक स्थानीय महिला संध्या बाऊरी ने बताया कि गांव वाले सरकारी पाइपलाइन का विरोध नहीं कर रहे हैं लेकिन तीसरी पाइपलाइन के बारे में उन्हें संदेह है.उन्होंने कहा कि अगर यह पाइपलाइन बिछाई जा रही है तो गांव के लोगों को रोजगार और पानी मिलना चाहिए.



दूसरी ओर, पीएचई विभाग के जूनियर इंजीनियर सोमेन कुंडू का कहना है कि जल जीवन मिशन के तहत पाथरचुड़ ग्राम से अजय नदी तक पाइप लाइन बिछाई जा रही है. तीसरी पाइपलाइन पुनर्वास योजना के तहत पानी पहुंचाने के लिए है.उनका मानना है कि ग्रामीणों को इस बारे में गलतफहमी है. ग्रामीणों को इस बात को लेकर संदेह है कि तीसरी पाइपलाइन का असली मकसद क्या है, ग्रामीणों की मांग है कि अगर गांव से पाइपलाइन गुजर रही है तो उन्हें रोजगार के अवसर मिलने चाहिए और गांव का विकास होना चाहिए पाइपलाइन बिछाने के कारण गांव की सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही हैं.


स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने मौके पर बीडीओ आरुनालोक घोष, ए सी पी सेंट्रल दो विमान कुमार मिर्धा सह अन्य पुलिस अधिकारी और पीएचई विभाग के अधिकारी पहुंचे. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाकर पाइपलाइन का काम शुरू करवा दिया है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात