रानीगंज में धूमधाम से मनाई जा रही जगद्धात्री पूजा, हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई हाजिरी




रानीगंज: रानीगंज के बड़ा बाजार स्तिथ ए बी सी डी क्लब तथा 91 नंबर वार्ड स्थित गिरजा पाड़ा केडी सरणी में आदर्श पल्ली पूजा कमेटी द्वारा आयोजित श्री श्री जगद्धात्री पूजा में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया. पिछले कई वर्षों से लगातार आयोजित हो रही इस पूजा में इस बार भी भारी भीड़ उमड़ी.


आज सप्तमी, अष्टमी और नवमी की पूजा विधि-विधान से संपन्न हुई. कल दशमी की पूजा के साथ यह धार्मिक आयोजन संपन्न होगा. पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया.


91 नंबर वार्ड पार्षद राजू सिंह ने बताया कि इस पूजा में सभी धर्मों के लोग शामिल होते हैं. "हमारे वार्ड में सभी धर्मों के लोग आपस में मिलजुल कर रहते हैं और सभी त्योहारों को एक साथ मिलकर मनाते हैं."


पूजा आयोजन से जुड़े तापस साधु ने बताया कि 2019 से इस पूजा का आयोजन किया जा रहा है. उन्होंने कहा, "हमारे मोहल्ले में सभी लोगों ने मिलकर यह फैसला लिया था कि हम जगद्धात्री पूजा का आयोजन करेंगे." उन्होंने बताया कि पूजा के दौरान कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात