रानीगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स में फूड फैंटासिया: महिलाओं ने दिखाई अपनी कुकिंग का जौहर




रानीगंज: रानीगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स के लेडीज विंग ने रविवार को एक अनूठे आयोजन के साथ शहर में हलचल मचा दी.चैंबर ऑफ कॉमर्स के भवन में आयोजित 'फूड फैंटासिया' खाना पकाने की प्रतियोगिता ने शहर की कुशल महिला रसोइयों को एक मंच प्रदान किया.

इस प्रतियोगिता में कुल 26 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. सभी प्रतिभागी शाकाहारी व्यंजनों के साथ आई थी .प्रतियोगिता में कोलकाता से देव लीना मुखर्जी और प्रमोजीत सिंह तथा बांकुड़ा से शालिनी बाजपेई को जज के रूप में आमंत्रित किया गया था.. जजों ने प्रतिभागियों के व्यंजनों का स्वाद, प्रस्तुति और अनूठापन देखते हुए अंक दिए.



रानीगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स की महिला शाखा की चेयरपर्सन, रुबी गढ़वाला ने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में छिपी प्रतिभा को सामने लाना है.उन्होंने कहा, "हमारी महिलाएं सिर्फ घर की रसोइया नहीं हैं, बल्कि वे कुशल रसोइये हैं. इस प्रतियोगिता के माध्यम से हम उन्हें एक मंच प्रदान करना चाहते हैं."


प्रतियोगिता को दो चरणों में आयोजित किया गया, जिसमें प्रत्येक चरण में 13 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. प्रतियोगिता के विजेताओं को हनुमंता फूड्स द्वारा आकर्षक पुरस्कार और ट्रॉफी दी गई. पुरस्कारों में व्यंजनों के स्वाद, प्रस्तुति और अनूठापन के आधार पर अंक दिए गये.


प्रतिभागियों ने इस प्रतियोगिता के लिए काफी उत्साह दिखाया और अपनी-अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता का माहौल काफी उत्साहित और जीवंत रहा.सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति जयंती घोष,सर्वश्रेष्ठ स्वाद नीलम लुहारूवाला,सर्वश्रेष्ठ कुकिंग अदिति अग्रवाल प्रथम जबकि द्वितीय स्थान पर सुनीता दत्ता रही,जबकि बेकिंग में रीचा गौड़,जबकि अभिनव प्रस्तुती के लिए नमिता सोम को पुरष्कृत किया गया.इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में अध्यक्ष रोहित खैतान,प्रदीप बाजोरिया,अरुण भरतिया,वाणी खैतान,मीनू गोराई,आशा टोडानी सह अन्य सदस्यों की अहम भूमिका रही.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन