Slide 1 Slide 2 Slide 3

बहुला में जामुड़िया के विधायक द्वारा आयोजित हो रही भोजपुरी कार्यक्रम: हिंदी भाषियों का मान सम्मान



जामुड़िया-आसनसोल लोकसभा क्षेत्र के जामुड़िया विधानसभा अंतर्गत बहुला सर्वजनिक काली पूजा में भोजपुरी स्टार पवन सिंह का कार्यक्रम आयोजित किया गया था, लेकिन एक संस्था द्वारा इस कार्यक्रम के विरोध के कारण इसे रद्द कर दिया गया था. किंतु हिंदी भाषियों का मान सम्मान को बरकरार रखते हुए विधायक हरेराम सिंह के पुत्र प्रेमपाल सिंह ने भोजपुरी कार्यक्रम का आयोजन 3 नवंबर को करने की घोषणा की है.


इस कार्यक्रम में गुंजन सिंह, डिंपल सिंह, सोनल सिंह और शिव कुमार (बिकु) शामिल होंगे. कार्यक्रम में हिंदी भाषा वासियों के साथ बंगाली संगीत से भी श्रोताओं के मनोरंजन किया जाएगा.ज्ञात हो 3 तारीख को ही भोजुपरी के सुपर स्टार माने जाने वाले पवन सिंह का कार्यक्रम होना था,पर किसी विवाद में पड़ने के कारण जामुड़िया के विधायक हरे राम सिंह ने अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह कार्यक्रम ही रदद् करने की घोषणा कर दिया था.पर हिंदी भाषी विशेष कर बिहार,उत्तरप्रदेश एवं झारखण्ड के लोगो की भवनाओं की कद्र करते हुए पुनः कार्यक्रम करने की घोषणा से उनमें प्रसन्नता है,हालांकि कलाकार बदल दिए गए है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त
 सराफ भवन में चुनाव कराने की मांग को लेकर महासंग्राम: राजा गोयनका का 14 सितंबर से अनिश्चितकालीन अनशन, मारवाड़ी समाज में हलचल तेज
 रानीगंज के सीतारामजी एस्टेट परिसर में अग्रसेन महाराज की प्रतिमा का 30 दिनों के भीतर होगा अनावरण