जामुड़िया में नवंबर विप्लव की वर्षगांठ पर वामपंथियों का विशाल जुलूस, गौरांग चटर्जी ने की जनसंपर्क की अपील




जामुड़िया: नवंबर विप्लव की वर्षगांठ पर माकपा ज पूर्व एरिया कमिटी जामुड़िया द्वारा आयोजित एक विशाल जुलूस चाकदोला से शुरू होकर खास केंदा दुर्गा मंदिर के पास पहुंचकर एक पथसभा में तब्दील हो गई. इस जुलूस में बड़ी संख्या में वामपंथी कार्यकर्ता शामिल हुए.


पथसभा को संबोधित करते हुए वामपंथी नेता गौरांग चटर्जी ने कहा कि वामपंथियों की रैलियों में हमेशा भारी भीड़ जुटती है, लेकिन चुनावों में वोट बैंक में यह बात नजर नहीं आती. इसका मुख्य कारण यह है कि लोगों के मन में वामपंथियों के खिलाफ एक जहर भरा हुआ है. उन्होंने कहा कि इस जहर को निकालने के लिए वामपंथियों को लोगों के बीच जाना होगा, उनसे मिलना होगा और उन्हें वामपंथी विचारधारा के बारे में समझाना होगा.


श्री चटर्जी ने कहा कि वामपंथी हमेशा निम्न और मध्यम वर्ग के हितों की रक्षा करते हैं. लोगों को वामपंथी दस्तावेजों को पढ़ना चाहिए और उनकी रैलियों में शामिल होना चाहिए. उन्होंने कहा कि वामपंथी रैलियों में भीड़ तो होती है, लेकिन मतदान के समय लोग अन्य दलों को वोट दे देते हैं. इससे बचने के लिए वामपंथियों को लोगों के साथ खड़ा होना होगा और उन्हें समझाना होगा कि सिर्फ वामपंथी ही उनके हितों की रक्षा कर सकते हैं.


इस मौके पर पूर्व विधायक जहांआरा खान, मनोज दत्ता, तापस कवि, कलीमुद्दीन अंसारी, हराधन गोप सहित कई अन्य वामपंथी कार्यकर्ता उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन