मंत्री, सीपी एवं विधायक ने ग्रीन विनर्स टीम को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना




दुर्गापुर: दुर्गापुर थाना प्रांगण में पुलिस लाइन की ओर से प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी दुर्गापूजा का आयोजन किया गया है। दुर्गापूजा पंडाल का उद्घाटन मंत्री प्रदीप मजूमदार, पुलिस कमिश्नर सुनील कुमार चौधरी, विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती, अड्डा के चेयरमैन कवि दत्त, एसबीएसटीसी के चेयरमैन सुभाष मंडल, डीसी अभिषेक गुप्ता एवं उत्तम मुखर्जी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान अनुमंडल अंतर्गत सभी थाना के पुलिस अधिकारी मौजूद थे। इस मौके पर अतिथियों ने ग्रीन विनर्स टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दुर्गापुर अनुमंडल अंतर्गत थाना क्षेत्र इलाके में महिला पुलिस कर्मियों को 25 साइकिल मुहैया कराई गई है।


दुर्गापुर में आयोजित पूजा कार्निवल को लेकर लॉटरी की गई। इस बार पूजा कार्निवल में 14 पूजा कमेटी हिस्सा ले रही है। इस दौरान दुर्गापूजा को लेकर गाइड मैप जारी की गई। वही सैकड़ो महिलाओं को साड़ी दी गई। इस दौरान मंत्री प्रदीप मजूमदार का जन्मदिन भी मनाया गया। इस मौके पर पुलिस कमिश्नर सुनील कुमार चौधरी ने कहा कि पुलिस कमिश्नरेट अंतर्गत ग्रीन विनर्स टीम की शुरुआत की गई है। इस दौरान ग्रीन विनर्स टीम की सदस्य सभी थाना क्षेत्र इलाके में साइकिल से पेट्रोलिंग करेंगी। दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण ढंग से सफल बनाने हेतु सभी का सहयोग जरूरी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात