रानीगंज-अभी हाल में ही दुर्गा पूजा का समापन हुआ .अब काली पूजा और साफ-सफाई का त्यौहार दीपावली है .कल दीपावली और काली पूजा है, लेकिन जिस तरह से रानीगंज के विभिन्न इलाकों में गंदगी का अंबार लगा हुआ है. इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. रानीगंज बस स्टैंड में गंदगी का अंबार लगा हुआ है, यहां तक की मंदिर के पास भी गंदगी का अंबार लगा हुआ है. मंदिर के सामने की निकासी व्यवस्था पूरी तरह से जाम हो गई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि दुर्गा पूजा के बाद से ही ऐसी हालत बनी हुई है लेकिन आसनसोल नगर निगम की तरफ से सफाई के ऊपर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है. जिस वजह से गंदगी का अंबार लगा हुआ है लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है वही यहां पर नगर निगम की तरफ से कचरा फेंकने आए एक कर्मचारी से जब हमने बात की तो उन्होंने भी कहा कि वह यहां पर कचरा तो डाल देते हैं लेकिन नगर निगम की तरफ से गाड़ी आकर कचरा उठाने का जो नियम है वह रोजाना नहीं होता जिस वजह से गंदगी जमा होते रहती है और इस तरह से गंदगी का अंबार जमा हो जाता है.यही हाल रानीगंज के पुराना बस स्टैंड,स्कूल मोड़,खांडसुली मोड़ ,नील कण्ठ होटल के समीप गंदगी का ढेर है.लोग दीपावली के तहत अपने घरों के कचरा निकाल कर इन स्थानों पर जमा करते है,पर इन डस्टबिनो से नियमित कचरा नहीं उठाया जाता है,जिसके कारण कचरा सड़को तक फैल रही है,वही हाल शहर के तमाम रास्तो का है,दुर्गा पूजा में सड़कों के गड्ढो में तो छाई भर रास्ता का ड्रेसिंग की गई ,अब दीपावली, काली पूजा और छठ है,इन त्यौहारो में भी लोगो को इन गड्ढो भरे रास्ते और डस्ट भरे रास्तो से ही गुजरने पर मजबूर होना पड़ेगा.
इस विषय पर रानीगंज बोरो चैयरमेन मुज्जम्मिल शहजादा ने कहा कि रास्तो की मरम्मत छठ पूजा के बाद कि जाएगी,जबकि कूड़ा कचरा की सफाई नियमित की जा रही है,अगर कही कचरा सफाई नहीं हो रही है तो मुझे सूचित करें तत्काल उपाय किये जायेंगे.










0 टिप्पणियाँ