कोलकाता इको पार्क में शूटआउट, व्यवसायी की हुई मौत



कोलकाता (पी बी टीवी)-शनिवार रात को एक युवक की गोली लगने से हुई मौत। मिली जानकारी के अनुसार विधानगर थाना अंतर्गत न्यूटन के ईको पार्क में घटना घटी।

 जानकारी के अनुसार न्यू टाउन के इको पार्क के पास में दो अज्ञात बदमाशों ने एक व्यवसायीको गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल व्यापारी को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। विधाननगर पुलिस के खुफिया विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

मृतक व्यापारी का नाम नासिमुद्दीन खान है, जो भांगड़ का रहने वाला था। नासिमुद्दीन का ईंट का कारोबार था और वह शनिवार रात को अपने किसी काम से इको पार्क के सामने वाली सड़क से गुजर रहे थे। तभी, दो अज्ञात बदमाश बाइक पर सवार होकर आए और नासिमुद्दीन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। गोली लगने के बाद नासिमुद्दीन मौके पर ही गिर पड़े।

स्थानीय लोगों ने गोली चलने की आवाज सुनी और तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर नासिमुद्दीन को अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल में उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद न्यू टाउन जोन के डीसी मानव सिंगला भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

घटना के बारे में स्थानीय सूत्रों का कहना है कि रात के समय उस इलाके में आमतौर पर लोगों की आवाजाही कम रहती है, जिसका फायदा उठाकर बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने स्थानीय लोगों से बयान दर्ज करना शुरू कर दिया है और इलाके के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि नासिमुद्दीन पर हमला क्यों किया गया, इसकी वजह का पता लगाया जा रहा है।

पुलिस इस हत्याकांड के पीछे के कारणों की तहकीकात में जुटी है और दोषियों की तलाश जारी है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि जल्द ही मामले का खुलासा होगा और अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात