सुप्रीम कोर्ट ने डॉक्टरों को कल शाम 5 बजे तक काम पर लौटना का दिया आदेश, जूनियर डॉक्टरों ने कहा- जब तक पूरे मामले का खुलासा नहीं होता पीछे नहीं हटेंगे




कोलकाता (पीबी टीवी ) | पश्चिम बंगाल के आरजी कर अस्पताल में एक युवा महिला डॉक्टर की हत्या के विरोध में जूनियर डॉक्टर लगभग एक महीने से हड़ताल पर हैं. उन्होंने रविवार रात साफ कर दिया कि न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा. लेकिन इस बार सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें सख्त आदेश दिया है.सोमवार को आरजी कर मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने साफ कह दिया है कि डॉक्टरों को मंगलवार शाम 5 बजे तक अपनी हड़ताल वापस ले लें और काम पर लौट आएं. अगर वे तय समय में काम पर नहीं लौटते है तो राज्य डॉक्टरों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई कर सकता है. हालांकि, कोर्ट ने यह भी कहा कि राज्य को डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी होगी.

सोमवार की सुनवाई में चीफ जस्टिस ने कहा, हम सभी जानते हैं कि वास्तविक स्थिति क्या है. लेकिन डॉक्टरों को काम पर वापस जाना होगा. उन्होंने याद दिलाया कि डॉक्टरों का मुख्य काम इलाज करना है. हमने उनकी सुरक्षा के लिए निर्देश दिये हैं. उन्होंने कहा कि न सिर्फ कोलकाता बल्कि विभिन्न जिला अस्पतालों में भी जूनियर डॉक्टर खतरे में हैं. वे पर्याप्त सुरक्षा के बिना काम नहीं कर सकते. इसके बाद मुख्य न्यायाधीश ने राज्य से कहा कि आपको डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी होगी इसके साथ ही आपको ध्यान रखना होगा कि उनका स्थानांतरण नहीं किया जा सकता है.

इधर आरजी कर में आंदोलन कर रहे डॉक्टरों ने यह भी बताया कि वे अपनी हड़ताल वापस नहीं ले रहे हैं.  उनका कहना है कि जब तक इस मामले में खुलासा नहीं होता है, सभी आरोपियों के नाम सामने नहीं आते हैं और न्याय नहीं मिलता तब तक उनका यह आंदोलन जारी रहेग

सोमवार को आरजी कर मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने साफ कह दिया है कि डॉक्टरों को मंगलवार शाम 5 बजे तक अपनी हड़ताल वापस ले लें और काम पर लौट आएं. अगर वे तय समय में काम पर नहीं लौटते है तो राज्य डॉक्टरों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई कर सकता है. हालांकि, कोर्ट ने यह भी कहा कि राज्य को डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी होगी.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार