सातग्राम इलाके के बेनाली कोलियरी में अवैध निर्माण को श्रीपुर पुलिस फाड़ी, सीआईएसएफ और ईसीएल के सुरक्षा गार्डों ने जेसीबी मशीन से ढहा दिया गया



जामुड़िया-ईसीएल के सातग्राम इलाके के बेनाली कोलियरी में अवैध निर्माण किये जाने की सूचना मिलने पर रविवार को श्रीपुर चौकी की पुलिस, सीआईएसएफ और ईसीएल के सुरक्षा गार्डों ने जेसीबी मशीन से निर्माण को ध्वस्त कर दिया. एक साल पहले भी यहां अवैध निर्माण किया जा रहा था, लेकिन उसे भी इसी तरह ढहा दिया गया था. 

सातग्राम ग्रुप ऑफ माइस के पर्सनल मैनेजर संजीव कुमार घोष ने कहा, 'हमें पहले भी खबर दी गई थी कि यहां अवैध निर्माण किया जा रहा है, तब भी उसे तोड़ा गया था. दूसरी बार जब खबर आई कि उसी जगह पर अवैध निर्माण किया जा रहा है. हमने थाने में शिकायत की और प्रशासन की मदद से आज जेसीबी मशीन से अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया. उन्होंने कहा कि सातग्राम और श्रीपुर इलाके में जहां भी अवैध निर्माण है, उसे इसी तरह से तोड़ा जाएगा. सरकारी जगहों पर इस तरह से कब्जा नहीं किया जा सकता. उन्होंने यह भी कहा कि ईसीएल क्वार्टरों पर जो लोग अवैध रूप से कब्जा किये हुए हैं, उन्हें पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर खाली कराया जायेगा.

ईसीएल के सातग्राम क्षेत्र सुरक्षा गार्ड के उप-निरीक्षक चंद्रकिशोर हरिजन ने कहा कि 2023 में भी अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया था.इसके बाद इस पर जबरन कब्ज़ा कर दोबारा निर्माण किया गया. हमारे मना करने के बावजूद काम नहीं रोकने वाले पुलिस प्रशासन के सामने आज अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया. उन्होंने कहा कि ईसीएल की जगह पर अवैध निर्माणों को को इसी तरह से ध्वस्त किया जायेगा.

 हालाँकि, इस संबंध में अवैध निर्माता की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात