आरजी कर कांड के खिलाफ आंदोलन में शामिल नर्स पर हमला





सिलीगुड़ी -(पीबी टी वी)आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर से रेप और हत्या देश में सुर्खियों में है. घटना के प्रकाश में आने के बाद विभिन्न अस्पतालों में डॉक्टरों और नर्सों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और बलात्कार के मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार करने और दंडित करने के लिए आंदोलन चल रहा है। दूसरी ओर आंदोलन के दौरान ड्यूटी पर मौजूद एक नर्स के साथ लोहे की रॉड से मारपीट करने की शिकायत मरीज के परिजनों के खिलाफ की गयी. बुधवार को सिलीगुड़ी महकमा के फांसीदेवा ग्रामीण अस्पताल में हुई घटना से तनाव फैल गया. भोजनारायण टी एस्टेट निवासी परेश काछुआ ने अपनी गर्भवती पत्नी को फांसीदेवा ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया। कथित तौर पर पत्नी की सेहत के बारे में डॉक्टर से बात करने के बाद जब कोई बात नहीं बनी तो आरोपी ने अचानक लोहे की रॉड से नर्स पर हमला कर दिया. हालांकि, नर्स किसी तरह बच गई क्योंकि अस्पताल में नियुक्त सुरक्षाकर्मी मौके पर थे। बाद में फांसीदेवा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 रानीगंज बचाओ मंच ने कसी कमर: कानूनी टीम होगी मजबूत, 28 नवंबर को विशाल स्ट्रीट कॉर्नर की घोषणा