आई एम ए द्वारा डॉक्टर्स डे मनाई गयी






 रानीगंज-इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा आयोजित डॉक्टर्स डे कार्यक्रम में दुर्गापुर आइक्यू सिटी मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल रघुनाथ मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे. इस मौके पर अपना वक्तव्य रखते हुए उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री डॉ विधान चंद्र राय के जन्मदिन और पुण्यतिथि के अवसर पर पूरे देश में डॉक्टर डे मनाया जाता है .उन्होंने कहा कि एक चिकित्सक हमेशा मरीज की जान बचाने और उसके इलाज में अपना संपूर्ण जीवन न्योछावर कर देता है यही वजह है कि लोग उनके समर्पण को स्वीकार करते हैं. कार्यक्रम के दौरान गोल्ड मेडलिस्ट स्त्री रोग विशेषज्ञ देवाशिष भट्टाचार्य और सुवर्णा भट्टाचार्य के पुत्र अनुज भट्टाचार्य को मेडिकल परीक्षा में उत्कृष्ट रैंक लाने के लिए और दिल्ली मेडिकल कॉलेज एम्स में दाखिला पाने के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया, वहीं चेन्नई मेडिकल कॉलेज से डेंटिस्ट में डिग्री प्राप्त करने वाली डॉक्टर शिखा गुप्ता को भी सम्मानित किया गया. इस दौरान रानीगंज आईएमए के अध्यक्ष डॉ चैताली बासु ने बताया कि डॉक्टर दिवस के अवसर पर सभी डॉक्टर एकत्रित होकर इस दिवस का पालन करते हैं. दूसरी तरफ संगठन के सचिव पियाली दास गुप्ता और कोषाध्यक्ष डॉ सुमित अग्रवाल ने भी डॉक्टर दिवस के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किया. कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर एस महमिया सम्मानित किये गए. इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की तरफ से डॉक्टर अजय संथोलिया, डॉक्टर आनिर्बन घोष, डॉ सुरेश कुमार ,डॉक्टर के एल केसरी सहित अन्य कई डाक्टर उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल