रविवार को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे मोदी , कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष होंगे शामिल






 दिल्ली- पिछले 10 सालों तक शासन करने के बाद वाराणसी के नव निर्वाचित सांसद नरेंद्र मोदी तीसरी वार देश के  प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।  वे रविवार को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह शाम 6 बजे होगा. पहले यह घोषणा की गई थी कि शपथ ग्रहण शनिवार को होगा, लेकिन बाद में  इसे एक दिन के लिए टाल दिया गया. विदेशी मेहमानों के लिए समय और तारीख बदल दी गई है और शपथ ग्रहण समारोह एक दिन के लिए टाल दिया गया है. इस समय शपथ ग्रहण समारोह के लिए आमंत्रित लोगों की सूची में बांग्लादेश के प्रधानमंत्री शेख हसीना, भूटान और मॉरीशस के प्रधानमंत्री शामिल हैं। श्रीलंका के राष्ट्रपति समेत कई अन्य देश के राष्ट्राध्यक्ष के भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की बात है। आज शुक्रवार को दिल्ली के पुराने संसद भवन में एनडीए संसदीय दल की बैठक हुई । आज की बैठक में संसदीय दल का नेता चुने जाने के बाद नरेंद्र मोदी एनडीए गठबंधन के अन्य सदस्यों का भी राष्ट्रपति भवन पहुंचकर राष्ट्रपति के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया , सूत्रों के मुताबिक इस अवसर पर नरेंद्र मोदी, चंद्रबाबू नायडू, नीतीश कुमार और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता