बांकुड़ा-बांकुड़ा लोकसभा के तृणमूल प्रत्याशी अरूप चक्रवर्ती ने बूथ में घुसकर मतदानकर्मियों को डांट लगाई, क्योंकि ईवीएम टेढ़ा और ऊंचा करके रखी हुई थी. अरूप चक्रवर्ती बांकुड़ा के बूथ नंबर 72 और 73 पर गए थे. उन्होंने दावा किया कि दो बूथों में से एक में ईवीएम के शीर्ष को इस तरह से ऊपर उठाया गया था कि ईवीएम पर नंबर एक पर रहे अरूप चक्रवर्ती का नाम नहीं देखा जा सके। एक अन्य बूथ पर ईवीएम को इस तरह टेढ़ा रखा गया है कि नंबर एक का बटन नजर नहीं आ रहा है. ईवीएम की ऐसी स्थिति देखकर अरूप चक्रवर्ती को काफी गुस्सा आया. इसके बाद अरूप चक्रवर्ती ने उन दोनों बूथों के प्रभारी पीठासीन पदाधिकारियों को कड़ी फटकार लगायी।

0 टिप्पणियाँ