श्री हनुमान जन्मोत्सव पर बड़ा बाजार हनुमान मंदिर में 108 हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन








रानीगंज- पवित्र हनुमान जयंती के अवसर पर मंगलवार को रानीगंज के बड़ा बाजार स्थित श्री श्री हनुमान मंदिर में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया. यहां पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था. मंदिर में सुबह से ही पूजा अर्चना और अन्य धार्मिक अनुष्ठान किए जा रहे थे .शाम तक चलने वाले इन अनुष्ठानों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जुट गई. यहां पर भंडारे का भी आयोजन किया गया था. इस बारे में जानकारी देते हुए हनुमान चालीसा संघ के कार्यवाहक चेयरमैन ओमप्रकाश बाजोरिया ने बताया कि पिछले 38 वर्षों से यहां पर हनुमान जयंती के अवसर पर 108 हनुमान चालीसा का पाठ किया गया,जबकि संध्या भजन कीर्तन के कार्यक्रम सम्पन्न होंगे. उन्होंने कहा कि 38 साल पहले यहां पर श्री हनुमान जयंती मनाई जाती थी, लेकिन उस व्यापक आकार में नहीं मनाई जाती थी जो अब मनाई जा रही है. उन्होंने कहा कि इस मंदिर में बजरंगबली की जो मूर्ति है वह डेढ़ सौ वर्ष पुरानी है.मंदिर के पुजारी पवन पुरोहित ने कहा कि आज के इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए हैं जो विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों में सम्मिलित हो रहे हैं इसके साथ ही यहां पर भंडारे का भी आयोजन किया गया है. उन्होंने बताया कि बड़ा बाजार स्थित हनुमान मंदिर में बजरंगबली बेहद जागृत हैं और यहां पर जो भी श्रद्धालु सच्चे मन से कामना करते हैं उनकी मनोकामना जरुर पूरी होती है.यहां उनके पूर्वज पूजा करते आ रहे है.वहीं मंदिर का सौन्दर्यकरण किया जा रहा है.जिसमेंभक्तो का पूरा सहयोग है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन