रानीगंज-रोटरी क्लब ऑफ रानीगंज द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष पर दुर्गापुर दीवीता आई केयर अस्पताल की प्रबंध निदेशिका और प्रख्यात नेत्र रोग सर्जन डॉ प्रियांशी चटर्जी को सम्मानित किया गया. इस मौके पर संस्था के वरिष्ठ सदस्य जयप्रकाश साव ने डॉ प्रियांशी को स्मृति चिन्ह् प्रदान किया. इस मौके पर डॉ प्रियांशी ने बताया कि आजकल छोटे-छोटे बच्चे ज्यादा वक्त मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए गुजारते हैं, जिससे उनकी उनकी आंखों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है. उन्होंने अभिभावकों को सलाह दी कि वह बच्चों को कम से कम मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने दे . इस मौके पर उन्होंने आंखों से संबंधित रोगों से बचने की जानकारी दी. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि पहले काफी संख्या में लोग आंखों के जटिल रोगों के इलाज के लिए दुसरे राज्य जाते थे अब उनकी आंखों की बेहतर से बेहतर चिकित्सा दुर्गापुर के दीविता आई केयर अस्पताल मैं संभव है, जहां अत्याधुनिक मशीनों के साथ-साथ यहां विश्वस्तरीय नेत्र विशेषज्ञ भी है.ज्ञात हो कि पिछले सप्ताह डॉक्टर प्रियांशी चटर्जी ने कॉर्निया का सफल प्रतिस्थापन करके सिद्ध कर दिया कि पश्चिम बंगाल में भी नेत्र रोग के बड़े से बड़े विशेषज्ञ है. रोटरी क्लब ऑफ रानीगंज के पूर्व अध्यक्ष डॉ राजेश गुप्ता ने कहा कि 50 लोगों को चश्मे प्रदान किये गए हैं . उन्होंने कहा कि सामाजिक कामों में रोटरी क्लब के सदस्य हमेशा आगे रहते हैं. इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष स्मिथ झुनझुनवाला ने कहा कि समाज के लिए हम लोग कुछ मदद कर सके, इसके लिए स्वंय को धन्य समझते हैं एवं संस्था के सभी सदस्य इन सामाजिक कामों में बढ़ चढ़ कर योगदान देते हैं.उन्होंने कहा कि यह आयोजन रानीगंज में रोटरी क्लब के 50 वर्ष पूरे होने की खुशी में किया जा रहा है . उन्होंने बताया कि जनवरी में किरण देवी बगड़िया की स्मृति में 31वां नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया था उसी को देखते हुए आज का पूरा कार्यक्रम नेत्र के स्वास्थ्य के ऊपर रखा गया था. डॉक्टर श्रीमती चटर्जी ने बच्चों द्वारा ज्यादा से ज्यादा मोबाइल के इस्तेमाल से क्या नुकसान हो सकते हैं .इस पर अपनी बात रखी. उन्होंने बताया कि यहां पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए. रोटरी क्लब हमेशा सामाजिक कार्य से जुड़ी रहती है और समाज के उत्थान की कोशिश करते रहती है आने वाले समय में रोटरी क्लब रानीगंज जाता है. कि यहां पर लड़कियों के लिए एक स्कूल का निर्माण किया जा सके और पश्चिम वर्धमान पूर्व वर्धमान और बांकुडा के किसानों को खेती के नए-नए तरीके बताए जाएं, जिससे कि आने वाले समय में वह और बेहतर ढंग से खेती कर सकें और ज्यादा से ज्यादा मुनाफा कमा सके, जिससे कि आर्थिक रूप से वह और मजबूत हो सके.
इस अवसर पर क्लब के सचिव ऋषि टोडानी,सुरेश क्याल महेश बाजोरिया सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे.


0 टिप्पणियाँ