श्री माता वैष्णो देवी मंदिर का 16 वां वार्षिक महोत्सव





रानीगंज- हर साल की तरह इस साल भी रानीगंज के राम बगान स्तिथ श्री वैष्णो देवी मंदिर कमेटी की तरफ से 16 वां वार्षिक महोत्सव आयोजित की गई है.इस अवसर पर शनिवार को नगर परिक्रमा का आयोजन किया गया,जिसमें 151 महिलाओं ने सिर पर कलश लेकर एवं माता का निशान लेकर नगर परिक्रमा किया, हालांकि माध्यमिक परीक्षा को देखते हुए इस बार डी जे ,माइक या बैंड बाजे का आयोजन नहीं किया गया था .श्रद्धालु खामोशी से रानीगंज के विभिन्न इलाकों में घूम कर नगर परिक्रमा किया. नगर परिक्रमा में शामिल टीएमसी टाउन अध्यक्ष रुपेश यादव ने कहा कि हर साल की तरह इस साल भी वैष्णो देवी मंदिर कमेटी की तरफ से इस नगर परिक्रमा का आयोजन किया गया है लेकिन क्योंकि अभी माध्यमिक की परीक्षा चल रही है इसलिए गाजे बाजे का आयोजन नहीं किया गया है. उन्होंने कहा कि श्रद्धालु खामोशी से इस नगर परिक्रमा में शामिल हुए और जो नियम है उसका पालन किया .ज्ञात हो कि हर साल श्री माता वैष्णो देवी मंदिर कमेटी की तरफ से धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाता है. इस साल यह 16वां वार्षिक महोत्सव है .शनिवार मंदिर प्रांगण से कलश यात्रा निकाली गई ,रविवार से रोजाना सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक नवरात्रा चंडी पाठ का आयोजन होगा . 11 तारीख को दोपहर 2:00 बजे से संगीतमय श्रीमद् भागवत पाठ का आयोजन होगा जो की शाम 5:00 बजे तक चलेगा. वृंदावन व्यास पंडित पूज्य शिवकुमार वेद पाठी द्वारा श्रीमद् भागवत पाठ किया जाएगा. 18 तारीख को माता का जागरण और भजन का आयोजन होगा. इसके साथ ही 19 तारीख यानी सोमवार को सुबह 11:30 बजे से 3:00 तक मां का प्रसाद वितरण किया जाएगा.कार्यक्रम को चार चांद लगाने वृंदावन कानपुर लखनऊ आदि से भजन गायक और गायिकाएं आएंगे. इस कलश यात्रा में जय राम सिंह, लंबू सिंह, सुरेंद्र सिंह, रमेश यादव ,मिंटू चौरसिया, अशोक अरोड़ा सहित काफी संख्या में भक्त गण उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात