ईसीएल क्वार्टर में ईसीएल कर्मी का शव पाए जाने से इलाके में फैली सनसनी






रानीगंज-ईसीएल के बाँसड़ा कोलियरी इलाके के माजी पाड़ा के दोतल्ला ईसीएल क्वार्टर में मंगलवार को ईसीएल कर्मी श्यामलाल माझी (52)का शव पाए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई. इस बारे में स्थानीय निवासी ने बताया कि श्यामलाल माझी अपने क्वार्टर में अकेले ही रहते थे. बीच-बीच में उनका परिवार वहां रहने आते थे. सुबह जब काफी देर तक उन्होंने अपने क्वार्टर का दरवाजा नहीं खोला तो इलाके के लोग सीढ़ी से ऊपर चढ़े तो देखा कि वह अपने घर में मृत पड़े हुए हैं. उन्होंने बताया कि घर का दरवाजा अंदर से बंद था .इसलिए इस बात की संभावना है कि उनका हार्ट अटैक आया होगा. जिस वजह से उनकी मौत हो गई . उन्होंने कहा की मौत के असली कारण का पता तो पोस्टमार्टम के बाद ही चलेगा उन्होंने कहा कि पुलिस आई है शव को कब्जे में कर ईसीएल के बाँसड़ा अस्पताल में ले गई और मामले की जांच में जुट गई है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन